फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political news in district.

Pilibhit News: पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की रिहाई पर बांटी मिठाई

Tue, 23 Sep 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 23 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Political news in district.
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई पर मिठाई बांटते  सपाई। स्रोत स्वयं - फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते अनुयायी।
पीलीभीत। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की 29 माह बाद सीतापुर जेल से रिहाई होने पर सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया। दर्जनों अधिवक्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार के चैंबर में एकत्र होकर आजम खां की रिहाई होने पर मिठाई वितरित की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अधिवक्ता जेपी शुक्ला ने कहा कि आजम खां की रिहाई समाज और अधिवक्ता समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीलीभीत जिले के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आजम खां से मुलाकात कर उन्हें बधाई देगा। इस दौरान पूर्व जिला प्रवक्ता शरद जायसवाल, सय्यद हैदर जाफरी, तेजपाल सिंह सोलकी, राजीव यादव, शिशिर यादव, रोहताश कुमार सिंह, राजीव शर्मा, कामरान वेग, मोहनलाल कश्यप आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपाइयों ने मनाया जश्र
पूरनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की जेल से हुई रिहाई पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। जिला सचिव तौफीक कादरी ने कहा कि आजम खां ने शोषितों, गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। गरीब रिक्शा चालकों को बैट्री चलित रिक्शा बांटकर उनको राहत दी। शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने को विश्वविद्यालय खोलने का काम किया। जश्न में नगर पालिका सदस्य आसिम रजा बबलू, नादिर रजा बरकाती, अहीद खां, ब्रजपाल यादव, नदीम अहमद, खालिद रजा बरकाती, रामलखन यादव आदि शामिल रहे। संवाद

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई पर मिठाई बांटते  सपाई। स्रोत स्वयं

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई पर मिठाई बांटते  सपाई। स्रोत स्वयं- फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed