{"_id":"695bfebf4db978209a0e1f2b","slug":"political-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-151295-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विराट हिंदू सम्मेलन 18 को, सात को निकलेगी बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विराट हिंदू सम्मेलन 18 को, सात को निकलेगी बाइक रैली
Mon, 05 Jan 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते विभाग संघचालक। संवाद
- फोटो : सदर तहसील में शिकायतों को सुनते डीएम रमेश रंजन,साथ में एसएसपी सौरभ दीक्षित। स्रोत सूचना विभाग
पीलीभीत। स्वयंसेवक संघ के स्वर्णिम शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक व जनजागरण कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होने जा रही है। इसी क्रम में माता यशवंतरी देवी मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन और जनजागरण अभियानों की घोषणा की गई। 18 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन होगा।
विभाग संघचालक ओमप्रकाश ने बताया कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि सात जनवरी को 11 बजे गांधी स्टेडियम से जनजागरण बाइक रैली से होगा। रैली गांधी स्टेडियम से शुरू होकर थाना सुनगढ़ी, नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर, लेखराज चौराहा, बरेली गेट, ड्रमंडगंज, चावला चौराहा, गैस चौराहा, मोहल्ला नखासा और देश नगर होते हुए माता यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी।
रैली के दौरान पत्रक वितरण कर जनजन को जागरूक किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों में 6 से 20 मार्च तक सामाजिक समरसता सप्ताह, 1 से 10 अप्रैल तक प्रमुख जन गोष्ठियां, 15 से 30 अप्रैल तक बालकुंभ, 15 से 30 अगस्त तक युवा संवाद और 25 सितंबर से पांच अक्तूबर तक शाखा विस्तार एवं व्यक्ति निर्माण कार्यक्रम शामिल हैं। इस दौरान स्वतंत्र देवल, जगदीश सक्सेना, अंशुमान तिवारी, अमित गुप्ता, नरेश वर्मा और राकेश मौर्य मौजूद रहे।