फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

जिले की राजनीति में बढ़ रही वंशवाद की बेल

Tue, 22 Sep 2015 11:00 PM IST
मुनिराज सिंह/पीलीभीत।
मुनिराज सिंह/पीलीभीत। Updated Tue, 22 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
राजनीति में वंशवाद की बेल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं स्थानीय स्तर पर भी
विज्ञापन
आगे बढ़ रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद एक जनप्रतिनिधि ने अब पुत्र अथवा भतीजे को जिले का प्रथम नागरिक बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
भाई-भतीजावाद की राजनीति जिले में पहले से ही हावी है। प्रदेश में सपा सरकार के गठन के बाद राज्यमंत्री बनने पर हाजी रियाज अहमद की बेटी रुकैया आरिफ जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुईं। वहीं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी यादव को जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन बनाने में कामयाब हुए थे। इस क्रम में तीसरे नंबर पर सपा विधायक हेमराज वर्मा ने कदम बढ़ाया है। क्षेत्र पंचायत के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के तुरंत बाद उन्होंने अपने छोटे भाई को अरुण वर्मा को ब्लाक प्रमुख दावेदार के रूप में पेश कर दिया है। अब एक और विधायक की अगली पीढ़ी के राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए तय होने के साथ ही कुछ निराश तो कुछ नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं।
पंचायत चुनाव को आरओ, एआरओ नियुक्त
पीलीभीत। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मासूम अली सरवर ने रिटर्निंग आफीसर (आरओ) असिस्टेंट रिटर्निंग आफीसर (एआरओ) नियुक्त कर दिए हैं। इनमें जिला पंचायत चुनाव के लिए सीडीओ इंद्रदेव को आरओ बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ सोमवार से ही प्रशासन एलर्ट हो गया है। डीएम ने स्थानीय स्तर पर चुनाव कार्यक्रम जारी करने के बाद जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए अलग-अलग आरओ, एआरओ निुयक्त किए हैं। डीसीओ राजेश्वर यादव, प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र व जिला सेवायोजन अधिकारी राम बिहारी चतुर्वेदी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए सीवीओ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, एआर पीके भटनागर, जिला रेशम अधिकारी एमके गोयल, सहायक निदेशक मत्स्य संजय यादव और डिप्टी आरएमओ एसके यादव को बीसलपुर, मरौरी, ललौरीखेड़ा, बिलसंडा, बरखेड़ा और पूरनपुर ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी होंगे। डीपीओ राजकपूर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन और असिस्टेंट कमिश्नर व्यापारकर नीरज वर्मा को रिजर्व में रखा गया है। क्षेत्र पंचायत के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त हो गए हैं, लेकिन अभी सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

28 प्रभारी अधिकारी नियुक्त
आरओ, एआरओ नियुक्त करने के साथ ही विभिन्न कार्यों जैसे कार्मिक, डाटा फीडिंग, निर्वाचन सामग्री, यातायात, मतपत्र, प्रशिक्षण, कंट्रोलरूम, शिकायत, वीडियोग्राफी सहित विभिन्न कार्यों के लिए 28 प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत का जिला मुख्यालय पर होगा नामांकन
पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मासूम अली सरवर ने जिले में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार जिला पंचायत का नामांकन जिला मुख्यालय और बीडीसी का नामांकन ब्लाक मुख्यालयों पर कराया जाएगा।
पंचायत निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 28, 29 सितंबर को प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामंाकन कराया जाएगा जिसमें सुबह आठ बजे से चार बजे नामांकन होगा। 30 सितंबर से पहली अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच और तीन अक्तूबर को शाम तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी तीन चुनाव चिंह आवंटित होंगे। नौ अक्तूबर को सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

इसी प्रकार अन्य चरणों में भी नामांकन, पत्रों की जांच, नामवापसी, चिंह आवंटन व मतदान कराया जाएगा। सभी चरणों की मतगणना पहली नवंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर समाप्त होने तक चलेगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बीडीसी पद की नामांकन सहित सभी प्रक्रियाएं ब्लाक मुख्यालय पर संपन्न होंगी। जबकि जिला पंचायत वार्ड के चुनाव की प्रक्रियाएं जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न होंगी। साथ ही जिला पंचायत वार्ड के चुनाव परिणाम की घोषणा भी जिला मुख्यालय से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed