फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   polio

आज 3.50 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sun, 31 Jan 2021 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
polio
पीलीभीत। कोरोना काल से बाधित चल रहा पल्स पोलियो अभियान एक साल बाद रविवार से शुरू होगा। जिले को 3.80 लाख डोज मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर एक दिन पूर्व तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे रहे। 31 जनवरी से 9 फरवरी तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान बीते साल 21 जनवरी 2020 को चला था। मगर बाद में कोरोना संक्रमण के चलते बंद कर दिया था। अब कोरोना की रफ्तार कम होने पर वैक्सीनेशन के बीच शासन ने 31 जनवरी से पल्स पोलिया अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अभियान शुरू करने से पहले ही पोलियो की खुराक कोल्ड चेन में पहुंचा दी गई। इस अभियान के लिए विभाग ने शून्य से पांच साल तक के 3,50839 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया है। बच्चों को खुराक पिलाने के लिए एक फरवरी से तीन फरवरी और छह से सात फरवरी तक डोर टू डोर अभियान भी चलाया जाएगा। ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
चिह्नित बच्चे - 3,50839
बनाए गए बूथ - 1265
डोर टू डोर टीम- 734
हाईरिस्क गांव - 92
ट्रांजिट बूथ - 172
पोलियो अभियान के लिए वैक्सीन प्राप्त हो गई है। रविवार से अभियान शुरू होगा। इससे पहले शनिवार को पोलियो जागरूकता रैली निकाली जाएगी। अभियान के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed