{"_id":"5fdeea69c75cf98658b539e045f27eff","slug":"polio-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1396 बूथों पर पिलाई गई पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1396 बूथों पर पिलाई गई पोलियो खुराक
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ के शुभारंभ के दौरान डीएम ओएन सिंह ने कहा कि आम जनता की सहभागिता व स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत के चलते ही सुखद परिणाम देखने को मिले हैं। इसमें तभी सफलता मिल सकती है जब शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो दवा पिलाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. ओम चौहान ने यूनीसेफ के अधिकारियों से पोलियो कार्यक्रम की सघन मानीटरिंग करने की बात कही। कहा कि यदि कही कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, यूनीसेफ के डीएमसी फैजान खान, डॉ. टीएन राय, बीएमसी रीना मिश्रा, विकास सक्सेना आदि मौजूद रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले भर में 1396 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई है। इस बार 367693 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि 22 जून से 26 जून तक 694 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। इसके अलावा 175 ट्रांजिट टीमें व 41 मोबाइल टीमें भी दवा पिलाने का कार्य करेगीं।
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने स्वास्थ्य केंद्र गेट पर एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र के 45098 घरों के 49462 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने स्वास्थ्य केंद्र गेट पर एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र के 45098 घरों के 49462 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन