फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police raided on information of sex racket in residential colony, arrested four including girl

आवासीय कॉलोनी में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, युवती समेत चार को दबोचा

Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police raided on information of sex racket in residential colony, arrested four including girl
पीलीभीत। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में एक महिला की सूचना पर पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़ा मामला होने पर छापा मारा। पुलिस ने युवती, तीन युवकों को दबोच लिया। कोतवाली लेकर गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कार्रवाई के लिए मना कर दिया। तब पुलिस ने सीएमओ को अवगत कराया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर कोतवाली को एक महिला को पुलिस ने सूचना दी। इसमें कहा कि जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में बाहर से एक युवती और कुछ लोग आए हैं। जो एक कमरे में बंद हैं। इसमें उसका पति भी शामिल है। सूचना पर पुुलिस ने छापा मारा तो एक युवती, एक सिपाही, स्वास्थ्य कर्मी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ में युवती ने खुद का पता दिल्ली का बताया। युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने पीलीभीत आई थी। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई से मना करते हुए तहरीर वापस ले ली। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग का है। इसलिए पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिला अस्पताल के कर्मचारी की संलिप्तता होने के चलते पुलिस ने मामले से सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के सौंप दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात सिपाही पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू
शिकायतकर्ता महिला ने कोतवाली में तैनात सिपाही और एक अन्य युवक पर गाली गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि सिपाही और एक अन्य युवक के खिलाफ मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है। सेक्स रैकेट की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही सिपाही के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला ने युवती के साथ कई युवक होने की जानकारी पुलिस को दी थी। युवती ने खुद का पता दिल्ली का बताया और प्रेमी से मिलने आने की बात कही। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई कराने से मना कर दिया। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed