फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police raided fake office, seized goods

पुलिस ने फर्जी कार्यालय पर छापा मारा, सामान जब्त

Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Police raided fake office, seized goods
फर्जी कार्यालय से बरामद सामान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर में एक कंपनी का फर्जी ब्रांच बनाकर कार्यालय खोल दिया गया। लोन देने के नाम पर आठ लोगों से रकम भी जमा कर लिए गए। मामले जानकारी लखनऊ के मुख्य कार्यालय को मिली तो कंपनी के डायरेक्टर ने शिकायत पीलीभीत आकर पुलिस से की। पुलिस ने फर्जी ब्रांच कार्यालय पर छापा मारकर एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर सामान जब्त कर लिया है। हालांकि मास्टर माइंड फरार हो गया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की अशोक कॉलोनी में एक मास्टर माइंड ने कंपनी का फर्जी कार्यालय खोला था। इसमें लोगों को लोन देने के नाम पर धन उगाही शुरू कर दी गई थी। 13 नवंबर से अब तक आठ लोगों से 100 रुपये फार्म शुल्क और फाइल चार्ज के नाम पर 1200 से 1800 रुपये जमा करा लिए गए थे। इसकी जानकारी कंपनी के डायरेक्टर को 19 दिसंबर को मिली। इस पर उन्होंने लखनऊ से यहां पहुंचकर 20 दिसंबर को सुनगढ़ी पुलिस से की। मंगलवार को सुनगढ़ी पुलिस ने कंपनी के फर्जी कार्यालय पर छापा मारा। एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर कार्यालय से कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान जब्त किया है। 500 से अधिक लोन आवेदन के फर्जी फार्म मिले हैं। इसके अलावा आठ लोगों के लोन को आवेदन किए गए फार्म मिले हैं।
विज्ञापन

एक कंपनी का फर्जी कार्यालय संचालन होने की खबर मिली थी। एक को हिरासत में लेकर सामान जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- सुनील दत्त सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed