फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police

निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं अफसर, जिम्मेदारी के साथ करें तैयारी : आईजी

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
police
पुलिस लाइन में बैठक लेते आईजी डॉ. राकेश सिंह, साथ में एसपी और एएसपी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश सिंह ने रविवार शाम पुलिस लाइन में अफसरों और थानेदारों के साथ बैठक की। कहा कि सभी जिम्मेदारी के साथ चुनाव ड्यूूटी तय करने के बाद पूरी तरह जुट जाएं। महिला अपराधों पर प्रभावी कदम उठाते हुए अंकुश लगाएं। चुनाव को लेकर अराजकतत्वों की सूची तैयार कर अभी से कार्रवाई करना शुरू कर दें।
विज्ञापन

आईजी डॉ. राकेश सिंह रविवार देर शाम पुलिस लाइन पहुंचे। अफसरों और थानेदारों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि थानों और कार्यालयों को साफ सुथरा रखें। महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नेपाल और उत्तराखंड की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाकर निगरानी करने के निर्देश भी दिए। कहा कि किसी भी अफसर या फिर थानेदार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर हलचल चल रही है किसी भी समय आदर्श आचार संहिता लग सकती है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का सीओ और थानेदार अभी से निरीक्षण कर अराजक तत्वों की सूची तैयार करना शुरू कर दें। मुचलका पाबंद की तैयारी भी शुरू करें। चुनाव को लेकर असलहा जमा कराने के लिए थानेदार अभियान चलाएं। थाने में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्ता पूवर्क उसका समाधान करें। जिससे फरियादी पुलिस पर भरोसा रखें। बैठक में एसपी अतुल शर्मा, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सदर सतीश शुक्ला, सीओ ट्रैफिक/लाइन सुनील दत्त, सीओ सदर प्रतीक दहिया, सीअी पूरनपुर मनोज यादव, सीओ पूरनपुर ज्योति यादव समेत सभी थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आईजी ने किया सुनगढ़ी थाने का निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं
पीलीभीत। आईजी डॉ राकेश सिंह ने सुनगढ़ी थाने का रविवार शाम औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव देख सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके बाद बाजार में पैदल गश्त कर व्यापारियों से संवाद किया। सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मैस आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना परिसर व थाना कार्यालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया ।
आईजी ने थाने के संबंधित अभिलेखों को दुरुस्त रखने के साथ ही कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की सुनवाई कर तत्काल उनकी समस्या का गुणवत्ता पूर्वक समाधान करें । थाने में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । निरीक्षण के दौरान एसपी अतुल शर्मा, एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सदर सुशील शुक्ला आदि मौजूद रहे।

थाने का निरीक्षण करने के बाद आईजी अफसरों के साथ बाजार में पैदल गश्त करने के लिए रवाना हो गए। मुख्य बाजार होते हुए ड्रमंडगंज चौराहा पहुंचे। वहां व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया । उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा को लेकर बेहतर सुझाव मांगे। उन्हें भरोसा दिलाया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी। चौक बाजार रोड लाल रोड होते हुए आवास विकास चौराहा पहुंचे। इसके बाद अधीनस्थ अफसरों को सुरक्षा संबंधित निर्देश देने के बाद देर रात बरेली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed