फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police of many police stations were deployed

हंगामें की आशंका में कई थानों की पुलिस दिनभर रही तैनात

Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
police of many police stations were deployed
बरखेड़ा/पीलीभीत। छात्रा के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा भले ही पुलिस प्रशासन ने कर दिया हो, मगर मामले को लेकर पुलिस प्रशासन अभी अलर्ट है। मंगलवार को बीसलपुर सीओ के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस कस्बा में मौजूद रही।
विज्ञापन

किशोर को निर्दोष बताते हुए सोमवार को उसके परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने दौलतपुर चौराहे पर जाम लगाया था। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम तो खुलवा दिया। इसके बाद कस्बा में कई जगह पुलिस को तैनात कर दिया गया। मंगलवार को भी ऐहतियातन कस्बे में कई स्थानों पर हंगामा की आशंका के चलते फोर्स को तैनात किया गया था। इसमें बीसलपुर सीओ के नेतृत्व में एसओजी की टीम, एसएसओ गजरौला, एसएचओ माधौटाडा, एसएचओ बीसलपुर, एसएचओ बिलसंडा समेत बड़ी संख्या में फोर्स कस्बे में तैनात रही। शाम को सीओ प्रशांत सिंह ने व्यापारियों को बुलाकर वार्ता की। सीओ ने बुधवार को बाजार बंदी की आशंका को लेकर जानकारी की। इस पर व्यापारियों ने बाजार खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed