फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police linked the broken relationship bride and groom married in the temple in Pilibhit

टूटे रिश्ते को पुलिस ने जोड़ा: बिना दहेज के राजी हुआ दूल्हा, मंदिर में रचाई शादी, दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर

Tue, 09 May 2023 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 May 2023 07:52 PM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद में पुलिस ने टूटे रिश्ते को समझौता कराकर जोड़ दिया। इसके बाद दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया और दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। 

विज्ञापन
Police linked the broken relationship bride and groom married in the temple in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव की लड़की ने पुलिस से शिकायत की थी। लड़के पर दहेज न मिलने की वजह से रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों को पुलिस ने बुलाया। थाने में समझौता हुआ। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज न लेने की बात कही। इस पर लड़का-लड़की मंदिर पहुंचे और शादी रचाई।

विज्ञापन


भगवंतपुर गांव की क्रांति की शादी बझेड़ा के रहने वाले पवन से तय हुई थी। बरात की तारीख पांच मई निर्धारित हुई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। अचानक पवन की ओर से दहेज में बाइक की मांग कर दी गई। क्रांति के परिजन इसका इंतजाम भी नहीं कर पा रहे थे। पवन ने शादी से इनकार कर दिया तो शिकायत पुलिस तक पहुंची। 

विज्ञापन

थाने में हुआ समझौता 

पुलिस ने लड़का-लड़की समेत उनके परिवार वालों को थाने बुलाया। बातचीत में पवन बिना दहेज शादी करने पर राजी हो गया। बिना दहेज की इस शादी का आयोजन बझेड़ा के महुआ बाबा मंदिर में किया गया। दूल्हा-दुल्हन के परिजन भी इस शादी से बेहद खुश दिखे। ग्रामीणों ने रिश्तेदार और बरातियों की भूमिका निभाई। 

जहानाबाद के कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दहेज को लेकर लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया था। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाया गया। आपसी सहमति बनने पर ही फैसला कराया गया था। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन की मंदिर में शादी कराई गई। वहीं टूटे रिश्ता जोड़ने में पुलिस की लोगों ने तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed