फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   molestation victim stopped leaving the house due to fear in pilibhit

शोहदे से जान का खतरा: पुलिस करती रही समझौते का इंतजार, छात्रा का घर से निकलना हुआ दुश्वार

Sun, 10 Dec 2023 01:34 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 10 Dec 2023 01:34 PM IST
सार

11वीं की छात्रा से छेड़खानी पर पहले कॉलेज और फिर कोतवाली के गेट पर मारपीट हुई।पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया लेकिन समझौते की बात पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
molestation victim stopped leaving the house due to fear in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस शुरू से ही कार्रवाई करने से बचती रही। पहली बार छेड़खानी और सरेआम हुई मारपीट के मामले में दो दिन बाद दोनों ओर से मामला दर्ज करने के बाद भी समझौते का इंतजार करती रही। वहीं आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकाता रहा। इस दौरान डर के मारे छात्रा घर से ही नहीं निकल पाई।

विज्ञापन


घटना आठ सितंबर की है। 11वीं की छात्रा से छेड़खानी पर पहले कॉलेज और फिर कोतवाली के गेट पर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया लेकिन समझौते की बात पर छोड़ दिया। दो दिन में समझौता नहीं हुआ और छात्रा के परिजनों ने आरोपी समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जवाब में आरोपी की दादी ने भी छात्रा के पिता समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


11 दिसंबर तक फाइल करनी है चार्जशीट 
क्रॉस एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। 11 दिसंबर तक पुलिस को इस मामले में कार्रवाई कर चार्जशीट फाइल करनी है जो अभी तक नहीं की गई। विवेचक कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की मानें तो उन्होंने दो दिन पहले चार्जशीट भेज दी है लेकिन वहीं दूसरी ओर सीओ ने मामला तूल पकड़ने पर शनिवार को पत्र लिखकर कोतवाली पुलिस को चार्जशीट की बाबत पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पूरनपुर आलोक सिंह ने बताया कि विवेचक ने अब तक आरोप पत्र उनके कार्यालय नहीं भेजा है। आरोप पत्र को लेकर शनिवार को कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा गया है। आरोप पत्र मिलने पर उसे शीघ्र ही कोर्ट में दाखिल कराया जाएगा। 

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विवेचना दरोगा प्रवीन ने की थी। उन्होंने आरोप पत्र दो दिन पूर्व सीओ कार्यालय में दाखिल कर दिया। चूंकि सात साल से कम सजा वाला मामला था इसलिए आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed