{"_id":"63f7a112b48e1fea5400d054","slug":"police-kept-searching-peon-surrendered-in-court-pilibhit-news-c-4-1-73727-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस करती रही तलाश, चपरासी ने अदालत में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस करती रही तलाश, चपरासी ने अदालत में किया सरेंडर
विज्ञापन
- गिरफ्तारी से बचने को फरार चल रहा था आरोपी चपरासी
- मिल गई जमानत, महिला प्रवक्ता से छेड़छाड़ का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शिक्षण संस्था की महिला प्रवक्ता के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी चपरासी को पकड़ने के लिए पुलिस तलाश करने का दावा करती रही, लेकिन पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। चपरासी को जमानत भी मिल गई।
12 फरवरी को प्रवक्ता ने महिला थाने में तहरीर देकर चपरासी प्रदीप पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शिक्षण संस्था में तैनात एक चपरासी पर दो माह से परेशान करने की बात कही थी। व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने के साथ ही चपरासी पर ड्यूटी पर आने जाने के दौरान पीछा करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस प्रदीप को तलाश करने का दावा करती रही। पुलिस की लापरवाही के चलते चपरासी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। इंस्पेक्टर रेनू पाल ने बताया चपरासी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। उसको जमानत मिल गई है।