फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police

202 सिपाही आज किए जाएंगे रिलीव

Sat, 10 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 10 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
police
इन सिपाहियों की थानों में पोस्टिंग से लेकर उन्हें भौगोलिक स्थिति समझने में करीब10 दिन लगेंगे। तब तक जिले की सुरक्षा व्यवस्था करीब 30 फीसदी सिपाहियों के भरोसे ही रहेगी। इसके अलावा अंडर ट्रांसफर चल रहे चार थानेदार समेत 24 से अधिक दरोगा भी जल्द रिलीव हो जाएंगे।
विज्ञापन

आईजी बरेली विजय सिंह मीना ने गृह जनपद की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी व अंडर ट्रांसफर चल रहे दरोगाओं को रिलीव करने के  आदेश एसपी को दिए थे, जिसके बाद एसपी ने शनिवार को जिले से बाहरी जिलों के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे 202 सिपाहियों की गश्ती जारी कर कार्यमुक्त करने की तिथि 11 जनवरी तय कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 1,286 सिपाहियों की अपेक्षा 622 सिपाही तैनात थे। इनमें से 202 सिपाही11 जनवरी को रिलीव हो जाएंगे। बाहरी जिलों से करीब 200 सिपाही स्थानांतरित होकर यहां आने हैं, लेकिन इनमे से अभी तक किसी ने भी आमद नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

420 सिपाही संभालेंगे कानून-व्यवस्था
इंडो-नेपाल सीमा से जुड़े इस जिले में 14 थाने हैं। जिले का अधिकांश भू-भाग जंगलों से जुड़ा हुआ है। वर्तमान समय में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ी हैं। वैसे भी पहले से ही जिले में आधे से अधिक सिपाही कम थे। अब 202 सिपाहियों के रिलीव होने से जिले की सुरक्षा का जिम्मा 420 सिपाहियों के कंधे पर होगा।
ट्रांसफर रुकवाने में जुटे दरोगा
स्थानांतरण की सुगबुगाहट पर जिले में कई वर्षों से तैनात दरोगा स्थानांतरण रुकवाने के लिए नेताओं और आला अफसरों के यहां परिक्रमा लगाने लगे है। बीमारी बताकर तीन दिन के अवकाश पर गए जिले के एक दरोगा दो दिन से लखनऊ में डेरा जमाए हैं। एक अन्य दरोगा भी दो दिन का अवकाश लिए हैं।

दूसरे जिलों से करीब 200 सिपाही यहां आने हैं। उनके एक-दो दिन में जिले में आमद दर्ज कराने की सूचना है। सिपाहियों की कमी के बावजूद जिले में कानून व्यवस्था कायम रहे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। 24 से अधिक दरोगाओं को भी जल्द रिलीव कर दिया जाएगा।
- सोनिया सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed