फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police harassing father at the behest of MLA

विधायक के कहने पर पुलिस कर रही पिता का उत्पीड़न

Sun, 06 Feb 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police harassing father at the behest of MLA
पीलीभीत। बसपा से टिकट के दावेदार रहे दुर्गाचरण गुप्ता अन्ना और जहानाबाद नगर पंचायत की चेयरमैन ममता गुप्ता की पुत्री शिल्पी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर सदर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि सदर विधायक के कहने पर पुलिस पिता का उत्पीड़न कर रही है। शिल्पी वीडियो में मां साथ दिख रहीं हैं। शिल्पी पहले भी सोशल मीडिया पर अन्याय किए जाने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर चुकी हैं। इसके बाद एसपी व एएसपी से भी मिलीं थीं।
विज्ञापन

क्या बोली चेयरमैन की पुत्री
पुलिस ने कहा था हम जांच करेंगे। निष्पक्ष जांच भी नहीं हुई। पुलिस ने भी गुमराह किया। पिता के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई कर दी गई है। पूरा परिवार बहुत परेशान है। विधायक एक पावर फुल इंसान हैं। मैं अकेले सभी जगह दर-दर भटक रहीं हूं, मगर कहीं न्याय नहीं मिल रहा है। मैं और पूरा परिवार खतरे में है। किसी भी समय जान जा सकती है। पिता भी जिले से बाहर है। मेरी मां ममता जहानाबाद की चेयरमैन हैं। अब हम कम किसी भी पार्टी में नहीं है। हम इंसाफ मांगने के लिए घूम रहे हैं। चुनाव भी हमें नहीं लड़ने दिया। अब कम से कम इंसाफ तो मिल ही जाए। इंसाफ की गुहार लगाते लगाते थक गईं हूं। एक अकेला इंसान कहां जाए। उनकी पूरी की पूरी रावण की सेना है।
विज्ञापन

अगर मेरे पिता हिस्ट्रीशीटर रहे तो क्यों लड़ाया था चुनाव
विधायक मेरे पिता को अब हिस्ट्रीशीटर बता रहे हैं। पहले इन्होंने ही चुनाव लड़ाया था। अगर मेरे पिता हिस्ट्रीशीटर थे तो चुनाव क्यों लड़ाया था। पिता चुनाव लड़ना चाह रहे थे। इसीलिए 110 जी की उनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली वालों की टीम घूम रही है। व्यक्ति विशेष के लोग हैं जो विरोध कर और करा रहे हैं। वहीं ऐसे मामलों को सामने लाते हैं जिनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि मतदाता हकीकत को जानता और राष्ट्रहित में भाजपा को ही जिताना चाहता है। नगर पंचायत के चुनाव में ममता गुप्ता को लड़ाने का सवाल है, उन्हें पार्टी ने टिकट दिया तो मैंने जिताया। वह कोई अपराधी नहीं है। मामला उनके पति पर दर्ज हैं। पुलिस उसमें कार्रवाई कर रही है तो मैं क्या कर सकता हूं।
- संजय सिंह गंगवार, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed