{"_id":"c612d39c72e7c85dd04d7acf37402d87","slug":"police-detained-the-condition-deteriorates-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में अधेड़ की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में अधेड़ की हालत बिगड़ी
पीलीभीत।
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदर हत्याकांड में पूछताछ को हिरासत में लिए गए शेरपुरकलां निवासी काले खां की अचानक हालत बिगड़ गई। आननफानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इससे पहले मंगलवार की सुबह काले खां को निर्दोष बताते हुए हिरासत से न छोड़ने के विरोध में लोगों ने कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
मोहल्ला चौक निवासी अरमान उर्फ हैदर हत्याकांड का पुलिस दसवें दिन भी खुलासा नहीं कर सकी। हत्याकांड के खुलासा को सोमवार को पूछताछ को हिरासत लिए गए काले खां की कोतवाली में मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ गई। सीने मेें तेज दर्द से परेशान काले खां को पुलिस एक फार्मेसिस्ट के यहां ले गई। इसकी जानकारी पर साथियों के साथ फार्मेसिस्ट के यहां पहुंचे कांग्रेस जिला महासचिव राजिश खां ने काले खां को सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। अचानक काले खां की हालत खराब होने की सूचना पर उसके परिवार के लोग भी सीएचसी पहुंचे। इससे पहले मंगलवार की सुबह कांग्रेसी नेता राजिश खां के नेतृत्व में लोगों ने काले खां को निर्दोष बताते हुए हिरासत से रिहा न करने के विरोध में कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इंस्पेक्टर शक्ति सिंह से मिले तो उन्होंने पूछताछ के बाद काले को रिहा करने का आश्वासन दिया। लेकिन शक्ति सिंह का यह भी कहना है कि काले को पूछताछ के बाद मंगलवार को कोतवाली से घर जाने को कह दिया गया था। काले की थाने से जाने के बाद हालत खराब हुई होगी। पुलिस ने नहीं, उसके कुछ परिचितों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
काले को उसके कुछ परिचित सीएचसी लाए थे। वह सीने में दर्द बता रहा था। इंजेक्शन और कुछ दवाई दी गई है। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। सीने में दर्द न रुकने पर उसे ईसीजी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. रविंद्र सिंह, अधीक्षक सीएचसी।