फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police arrested four cow smugglers in encounter

Pilibhit News: मुठभेड़ के बाद चार पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल

Tue, 23 Jul 2024 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 06:31 PM IST
सार

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात घेराबंदी कर गोवंशीय पशु का कटान करने जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Police arrested four cow smugglers in encounter
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में चार पशु तस्करों को सूचना के बाद पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मुठभेड़ के बाद चारों तस्करों को मौके से ही पकड़ लिया गया। पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। मामले में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अमरिया थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार रात दरोगा संजय कुमार टीम के साथ सरकारी गाड़ी से गश्त पर निकले थे। मुगलाखेड़ा तिराहे के पास पहुंचने पर मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सरैनी तिकुनिया जाने वाले मार्ग से अंदर चकरोड पर करीब मीटर गन्ने के खेत में पशु को काटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उनके पास असलाह भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। खेत में चार लोग दिखे, जिन्होंने पशु को गिरा रखा था। पुलिस के चेतावनी देने पर आरोपियों ने अपने साथी इकराम का नाम लेकर गोली चलाने को कहा। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और सभी भागने लगे। दरोगा ज्ञानेश्वर कुमार ने सरकारी पिस्टल से आरोपी इकराम के पैर में गोली मार दी, जिससे वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से तमंचा और कारतूस बरामद 
इसके बाद घेराबंदी कर अन्य तीनों को भी पकड़ लिया गया। सूचना पर मौके पर अतिरिक्त फोर्स के साथ फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया। मौके से तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन मिला। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की। कुछ देर बाद न्यूरिया और जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल आरोपी को पुलिस की मौजूदगी में सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

पुलिस ने पशु को जांच के लिए अमरिया स्थिति पशु चिकित्सालय भेजा गया। मौके से लोहे के धारदार उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने पशु को जंगल से पकड़कर लाने की बात कही। पशुओं को मारकर उनका मांस बिक्री कर घर का खर्चा चलाने की बात कही। 

थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में गांव सरैनी तिकुनिया निवासी इकराम, सलीम व गांव बांसखेड़ा निवासी फुरकान व शाहिद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल इकराम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी सलीम व फुरकान का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed