फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PNG pipeline catches fire during installation of electric pole, accident averted

Pilibhit News: बिजली खंभा लगाने के दौरान पीएनजी पाइप लाइन में लगी आग, हादसा बचा

Sun, 31 May 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
PNG pipeline catches fire during installation of electric pole, accident averted
फायर सिलिंडर की मदद से आग बुझाते लोग। स्रोत वीडियो ग्रैफ।
बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली निगम के कर्मियों ने शुरू किया काम, फायर सिलिंडर से बुझाई आग
विज्ञापन

पीलीभीत। बिजली खंभा लगाने के दौरान पीएनजी पाइप लाइन में आग लग गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत निगम के कर्मचारियों ने काम किया। इससे यह हुआ। फायर सिलिंडर की मदद से मौके पर आग पर काबू पाया जा सका।
विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते शहर में आए दिन हादसे हो रहे हैं। कभी मरम्मत कार्य के दौरान पानी की सप्लाई बाधित हो रही है, तो कभी अन्य दिक्कतें आ रही हैं। इसके बाद भी विद्युत निगम के अफसरों की ओर से इसको लेकर कार्यक्षेत्र में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित नहीं किया जाता है। शुक्रवार की देर शाम शहर के नौगवां पकड़िया में निगम के अफसरों के निर्देश पर कर्मचारियों की ओर से काम शुरू किया गया। खंभे के पास में ही पीएनजी की पाइप लाइन बिछी थी, लेकिन अफसरों की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसी दौरान बिजली के खंभे में वेल्डिंग का कार्य करने के दौरान वहां पर आग लग गई। इससे आसपास में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आग को बढ़ता देख लोगों ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

30 मिनट तक पीएनजी की आपूर्ति रही प्रभावित
आग लगने की वजह से करीब आधा घंटा तक एक मोहल्ले की पीएनजी पाइपलाइन की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद विभागीय टीम ने वहां मरम्मत कार्य कर आपूर्ति को सुचारू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घटनाक्रम का वीडियो भी हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
नौगवां पकड़िया में मरम्मत कार्य के दौरान लगी आग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक फायर सिलिंडर की मदद से वहां पर आग बुझाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed