फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Please vote fearlessly fair Officer

निडर होकर निष्पक्ष मतदान कराएं अधिकारी

Sat, 10 Oct 2015 11:41 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 10 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Please vote fearlessly fair Officer

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों को दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। मंडी समिति में हुए प्रशिक्षण में उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम अजयकांत सैनी ने कहा कि अधिकारी निडर होकर निष्पक्ष मतदान कराएं। कोई समस्या होने पर अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क करें। वहीं अमरिया ब्लाक क्षेत्र के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण अमरिया इंटर कॉलेज में कराया गया।

विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के चुनाव के लिए मंडी समिति में हुए प्रशिक्षण में 156 पोलिंग पार्टियां के अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को भी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने मतदान से पूर्व और किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया। कार्मिक प्रभारी एके सिंह चंद्रौल ने बताया कि मतदान कर्मी पोलिंग बूथ पर रवाना होने से पूर्व मिलने वाली सामग्री का मिलान करने के बाद ही प्रस्थान करें। ताकि यदि पोलिंग पार्टी की सामग्री में कोई प्रपत्र कम है तो उसे पूरा कराया जा सके। प्रशिक्षकों ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में उपनिदेशक कृषि एके सिंह, प्रशिक्षक पंकज कुमार, विपिन कुमार, निर्वाचन अधिकारी/एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमरिया। 13 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। डीआईओएस जेके वर्मा, बीएसए अम्बरीश यादव, प्रशिक्षक ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, आरओ राजेश शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed