फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Players selected in district school weight lifting competition

Pilibhit News: जनपदीय विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हुआ चयन

Fri, 29 Aug 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Players selected in district school weight lifting competition
जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी स्रोत : आयोजक - फोटो : ओवर रेटिंग का विरोध करते किसान।
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जनपदीय विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह एवं जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज, हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, स्टेप अप इंटर कॉलेज अलीगंज रोड, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी बालिका विद्यालय, वीरांगना अवंती बाई बालिका विद्यालय, एसकेबीएम आदर्श विद्यालय आदि के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर 17 बालक वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज के नागेश्वर, सैयद सैम अली, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद शहजेब, सैयद नुमान ने बाजी मारी। अंडर 19 जूनियर वर्ग में राम इंटर कॉलेज के छात्र विवेक राणा, अजय कुमार, युवराज सक्सेना ने जीत हासिल की। अंडर 17 बालिका वर्ग में शिवानी लोधी, शालिनी, सुहानी आदि का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने जानकारी दी कि भारोत्तोलन की मंडलीय विद्यालयी प्रतियोगिता आगामी चार सितंबर को बदायूं में आयोजित होगी। इसमें जनपद स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जी की जयंती को खेल दिवस के रूप में गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में मनाया जाएगा। इस अवसर पर हॉकी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed