{"_id":"a2e22cd6061ba89344f38c1a1daccda0","slug":"planting-next-year-by-now-the-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष के पौधरोपण को अभी से करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वर्ष के पौधरोपण को अभी से करें तैयारी
Pilibhit
Updated Fri, 23 Oct 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने वीडियो कांफ्रेंस कर अगले वर्ष होने वाले पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में होने वाले पौधरोपण के हिसाब से पौध की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश और सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव ने कहा कि अगले वर्ष लिए सभी जिला व मंडलों से जमीन की उपलब्ध के आधार पर लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी अनुमान के अनुसार व्यवस्थाएं बनाकर रखे। उन्होंने कैम्पा योजना के तहत प्राप्त जमीन पर भी पौधरोपण की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि जिले में कैम्पा योजना के तहत सात हेक्टेअर जमीन प्रशासन से मिली है। इस पर पौधरोपण को कार्ययोजना बनाकर भेज दी गई है। वीडियो कांफ्रेंस में पौधरोपण के अलावा विभागीय कार्यों, ठंड के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और कोर्ट के मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन