{"_id":"e97d30ef35d378f2a3adfcd90ab2c1b8","slug":"pillar-old-woman-injured-by-falling-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलर गिरने से घायल वृद्धा की मौत, चार अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलर गिरने से घायल वृद्धा की मौत, चार अन्य घायल
पूरनपुर।
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उदयपुर में किसान मथुरा प्रसाद के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई
विज्ञापन
महिलाओं के ऊपर तालाब की बाउंड्री का पिलर गिर गया। हादसे में सास-बहू सहित
पांच महिलाएं घायल हो गई। घायल गांव पिपरिया जयभद्र निवासी ज्वाला प्रसाद
की विधवा 65 वर्षीय रामकली की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
वृद्धा की मौत पर परिवार कोहराम मच गया।
गांव उदयपुर निवासी किसान 75 वर्षीय मथुरा प्रसाद की शुक्रवार को फसल नुकसान होने के सदमे के चलते मौत हो गई थी। किसान के अंतिम संस्कार में शामिल होने तमाम रिश्तेदारों के अलावा गांव पिपरिया जयभद्र निवासी ज्वाला प्रसाद की विधवा और मृतक किसान के बहनोई की मां 65 वर्षीय रामकली, अपनी पुत्र वधू सियाराम की पत्नी सुशीला देवी आदि के साथ पहुंची थी। अंतिम संस्कार के बाद नहाने की रस्म मेें महिलाएं गांव के बाहर एक तालाब पर गई थीं।
वृद्धा के पौत्र रामनिवास पांडेय ने बताया कि इस दौरान तालाब की बाउंड्री का पिलर महिलाओं के ऊपर गिर गया। हादसे में उसकी दादी रामकली देवी, सुशीला देवी और गांव उदयपुर की कुंती देवी, नत्था देवी आदि घायल हो गईं। घायल रामकली को इलाज के लिए पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वृद्धा की मौत पर उसके परिवार वालों मेें कोहराम मच गया। शनिवार को गमगीन माहौल मेें उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
0000
बाइक-स्कूटर भिड़ंत में एक घायल
भगवंतापुर। गांव पिपरिया जयभद्र की रामकली के अंतिम संस्कार में शामिल होने को उनके रिश्तेदार गांव चांदूपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद अपने पुत्र रामकुमार के साथ बाइक से आ रहे थे। बाइक रामकुमार चला रहा था। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर गांव सुखदासपुर के समीप सामने से आ रहे स्कूटर-बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजेंद्र प्रसाद घायल हो गया।
0000
स्वभाविक हुई है मथुरा प्रसाद की मौत
पूरनपुर। गांव उदयपुर में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद होने से सदमे में वृद्ध किसान की मौत के मामले मेें राजस्व प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि किसान मथुरा प्रसाद की स्वाभाविक मौत हुई है। वे 75 साल के थे और चबूतरा की सीढ़ियों से गिरने से घायल हुए थे। उन्होंने फसल नुकसान के सदमे के चलते मौत होने की बात से इनकार किया है।