फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PIlibhit wood market catches fire goods worth rupees lakhs

पीलीभीत: शार्ट सर्किट से लकड़ी मंडी में भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 06 Apr 2022 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Apr 2022 05:17 PM IST
सार

सूचना पर पहुंचीं दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक करीब एक करोड़ की लकड़ी जल चुकी थी। आग लगने से अफरातफरी भरा माहौल रहा।

विज्ञापन
PIlibhit wood market catches fire goods worth rupees lakhs
पीलीभीत की लकड़ी मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत लकड़ी मंडी में मंगलवार को रात दो बजे शार्ट सर्किट से आग लगने पर लकड़ी की तीन टालें जल गईं। मुन्ने, शरीफ और शमीउल्ला की टाल में लकड़ी जलने से करीब एक करोड़ रुपये क्षति हुई है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी शमीउल्ला की टाल घन्नई ताल के पास स्थित लकड़ी मंडी में है। रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और टाल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप लेते हुए दो और टालों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचीं दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक करीब एक करोड़ की लकड़ी जल चुकी थी। आग लगने से अफरातफरी भरा माहौल रहा।    
विज्ञापन

गश्ती पुलिस ने सबसे पहले देखा

लकड़ी मंडी में रात दो बजे कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान कार के चालक राजीव कुमार ने टाल में आग देख गाड़ी रोक दी। चौकीदार समेत आस पास के लोगों को उठाया। शमीउल्ला, मुन्ने और शरीफ की टालों में आग लपटें उठ रहीं थीं। पुलिस ने दमकल  को सूचना दी। टाल स्वामियों को उनके घरों से बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे टाल में जल गई 25 लाख रुपये की लकड़ी- मुन्ने  

मुन्ने की टाल में 20-25 लाख रुपये की लकड़ी जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। मुन्ने का कहना है कि दमकल सूचना देने  के करीब पौन घंटे बाद आई। इसके बाद बीसलपुर, पूरनपुर, नवाबगंज से दमकल मंगाई गई।  आग पर काबू पाते पाते छह बज गए थे। अगर जिले में दमकल की सुविधाएं बेहतर होतीं तो क्षति को कम किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed