{"_id":"624d7db9032e6f4d243e2d0a","slug":"pilibhit-wood-market-catches-fire-goods-worth-rupees-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: शार्ट सर्किट से लकड़ी मंडी में भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: शार्ट सर्किट से लकड़ी मंडी में भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान
Wed, 06 Apr 2022 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:17 PM IST
सार
सूचना पर पहुंचीं दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक करीब एक करोड़ की लकड़ी जल चुकी थी। आग लगने से अफरातफरी भरा माहौल रहा।
विज्ञापन
पीलीभीत की लकड़ी मंडी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत लकड़ी मंडी में मंगलवार को रात दो बजे शार्ट सर्किट से आग लगने पर लकड़ी की तीन टालें जल गईं। मुन्ने, शरीफ और शमीउल्ला की टाल में लकड़ी जलने से करीब एक करोड़ रुपये क्षति हुई है।
शहर के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी शमीउल्ला की टाल घन्नई ताल के पास स्थित लकड़ी मंडी में है। रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और टाल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप लेते हुए दो और टालों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचीं दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक करीब एक करोड़ की लकड़ी जल चुकी थी। आग लगने से अफरातफरी भरा माहौल रहा।

गश्ती पुलिस ने सबसे पहले देखा
लकड़ी मंडी में रात दो बजे कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान कार के चालक राजीव कुमार ने टाल में आग देख गाड़ी रोक दी। चौकीदार समेत आस पास के लोगों को उठाया। शमीउल्ला, मुन्ने और शरीफ की टालों में आग लपटें उठ रहीं थीं। पुलिस ने दमकल को सूचना दी। टाल स्वामियों को उनके घरों से बुलाया।
विज्ञापन