{"_id":"491d91e745bb6c9d623254eed3cc514a","slug":"pilibhit-today-trains-will-go-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पीलीभीत तक जाएंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पीलीभीत तक जाएंगी ट्रेनें
plibhit
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत से भोजीपुरा के बीच बड़ी रेल लाइन के निर्माण को लेकर ऐशबाग-बरेली रूट पर ट्रेनों के ठहराव स्थल में फेरबदल किया गया है। रेलवे कंट्रोल ने जारी निर्देश में कहा है कि सिर्फ दो ट्रेन 15313 अगराफोर्ट और 15307 नैनीताल एक्सप्रेस को छोड़कर सभी ट्रेनें पीलीभीत तक ही जाएंगी। आगराफोर्ट और नैनीताल एक्सप्रेस को अब टनकपुर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम के पीआरओ आलोक कुमार ने बताया कि पीलीभीत और भोजीपुरा के बीच बड़ी लाइन के निर्माण का कार्य एक जनवरी से शुरू हो रहा है। इस कारण ऐशबाग से आने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। कंट्रोल ने लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर मैसेज से इसकी सूचना दी है। साथ ही ट्रेन चालकों, सभी स्टेशन मास्टर और संबंधित रेलवे अधिकारियों को ट्रेनों के नये ठहराव स्थल को लेकर सचेत किया है। बता दें कि ऐशबाग-बरेली रूट पर अप-डाउन मिलाकर कुल 20 ट्रेनों का संचालन होता है लेकिन नए निर्देश लागू होने के बाद सिर्फ दो ट्रेनें ही टनकपुर तक जा सकेंगी। इसके लिए रेलवे ने पीलीभीत में ट्रेनों के ठहराव स्थल को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन