फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Tiger Reserve will open for tourists from 1st November

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: एक नवंबर से खुलेंगे पीटीआर के द्वार, बराही रेंज से भी कर सकेंगे जंगल की सैर

Sun, 26 Oct 2025 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में इस बार एक नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू हो रहा है। इसे लेकर पीटीआर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस सीजन में पर्यटकों की सहूलियत को देखते हुए तीसरे मार्ग को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve will open for tourists from 1st November
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) तक पहुंचना पर्यटकों के लिए और आसान होने जा रहा है। वन विभाग ने इस सीजन में पर्यटकों की सहूलियत को देखते हुए तीसरे मार्ग को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। बराही रेंज के बराही गेस्ट हाउस पर नए गेट को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां सैलानियों को बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। पर्यटन के द्वार एक नवंबर से खोल दिए जाएंगे। पीटीआर का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच महोफ रेंज में स्थित है। हर साल सात माह के लिए पर्यटन के द्वार पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं। 

विज्ञापन


पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से जनपद के अलावा दूरदराज इलाकों से पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अभी तक पीटीआर प्रशासन की ओर से पर्यटकों के लिए मुस्तफाबाद स्थित प्रवेश काउंटर और महोफ गेट नंबर एक से प्रवेश की सुविधा दी गई थी। दोनों जगहों से पर्यटक जंगल की सैर करने आते थे लेकिन इस बार बराही रेंज के माध्यम से भी टाइगर रिजर्व में प्रवेश किया जा सकेगा। इसको लेकर पूर्व से ही मंथन किया जा रहा था। 
विज्ञापन


वन मंत्री के सामने भी प्रस्ताव रखा था। इस पर मंजूरी मिलने के बाद अब बराही रेंज में बराही गेस्ट हाउस से प्रवेश को अनुमति मिल गई है। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि बराही गेट से भी सैलानियों को प्रवेश दिया जाएगा। तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघों का दीदार रहता था खास
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान बाघों के अधिक दीदार पर्यटकों के लिए खास बना रहता है। जंगल में विचरण करते, नहर में तैरते बाघों का नजारा देख पर्यटक बार-बार आना चाहते हैं। यही वजह है कि पिछले दो सत्र से पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले सत्र में करीब 60 हजार पर्यटक पीटीआर घूमने पहुंचे।

करीब सौ जंगल सफारी वाहन हैं मौजूद
सुविधा के लिए पीटीआर के पास करीब 100 जंगल सफारी वाहन उपलब्ध हैं। प्रति वाहन छह लोगों के लिए 44 सौ से लेकर 54 सौ रुपये में बुकिंग खर्च अदा करना पड़ता है। महोफ गेट, मुस्तफाबाद और अब बराही गेट से इन रेटों में मामूली अंतर रहता है। सफारी के दौरान गाइड साथ रहता है जो पीटीआर की खासियत बताता है। जंगल सफारी के दौरान चूका बीच के अलावा बाइफरकेशन, सप्तसरोवर समेत अन्य खूबसूरत स्थान देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed