फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit - Shahjahanpur Railway BROAD GAUGE

पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग तान साल में हो जाएगा ब्राडगेज

Sat, 28 Mar 2015 11:04 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 28 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि पीलीभीत-शाहजहांपुर
विज्ञापन
रेल मार्ग अगले तीन साल के भीतर ब्राडगेज में तब्दील कर दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से  बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी स्थाई पुलिस चौकी की स्थापना भी शीघ्र करा दी जाएगी। अगले पांच साल के भीतर देश के सभी मानव रहित क्रासिंग भी खत्म कर दिए जाएंगे।
सिन्हा बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम नौगवां नबीनगर में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल लाइन को ब्राडगेज किया जाना है। मंत्रालय ने इसकी सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। तीन साल के भीतर आमान परिवर्तन का काम  हो जाएगा। इस समय पूरे देश में 11 हजार मानव रहित रेलवे क्रासिंग हैं। अगले पांच वर्षों में कोई भी मानव रहित रेलवे क्रासिंग नहीं रह जाएंगे। जहां जरूरी होगा वहां फाटक लगा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 में ही 3400 मानव रहित रेलवे क्रासिंग खत्म कर दी जाएंगी। साथ ही देश में 970 ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज बनवाए जाएंगे। भारतीय रेल की व्यवस्था सुधरे इसका बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। सभी सामान्य ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए दो-दो बोगियां बढ़वाई जाएंगी। ट्रैफिक का घनत्व भारतीय रेल के सामने सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए रेल प्रशासन ने अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या और भार में नौ गुनी वृद्धि हुई है, लेकिन संसाधनों के अभाव के कारण रेल प्रशासन सुविधाएं केवल सवा दो गुनी ही दे पाया है।
0000
बाक्स
यज्ञ में लिया भाग, विद्यालय का किया उद्घाटन
बीसलपुर। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने शनिवार को गांव नौगवां नवीनगर के टीबरीनाथ मंदिर  में 26 मार्च से चल रहे पांच दिवसीय रामनवमी महोत्सव में भाग लिया। मंदिर के महंत बाबा रामदास त्यागी के अनुरोध पर रेल राज्यमंत्री शनिवार को मंदिर में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। वह यज्ञ में बतौर मुख्य यजमान बैठे। महंत बाबा रामदास त्यागी ने यज्ञ कराया। उसके बाद हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और मनौतियां मांगीं। उसके बाद मंदिर परिसर में ही स्थित परमहंस रामकृष्ण उच्च प्राथमिक विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, आंवला (बरेली) के भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार समेत तमाम भाजपा नेता व प्रमुख लोग मौजूद रहे। उन्होंने आयोजित सहभोज में भी भाग लिया। आयोजन समिति के लोगों ने केंद्रीय मंत्री का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह दिए। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ और स्थानीय पुलिस पूरे समय मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed