{"_id":"64842e5b76b3cd3a3405bd86","slug":"pilibhit-police-recovered-one-crore-and-15-lakhs-cash-in-car-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिल्ली के युवकों की कार से बरामद हुई इतनी रकम, मशीन से करनी पड़ी गिनती; आयकर करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिल्ली के युवकों की कार से बरामद हुई इतनी रकम, मशीन से करनी पड़ी गिनती; आयकर करेगा जांच
Sat, 10 Jun 2023 01:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:34 PM IST
सार
पीलीभीत में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात कार की चेकिंग की। कार से इतनी रकम बरामद हुई, जिसे देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। दिल्ली के रहने वाले कार सवार युवक रकम को लेकर कोई सही जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
कार से बरामद हुए 1.15 करोड़ रुपये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एसओजी और थाना सुनगढ़ी पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान दिल्ली के युवकों की कार से 1.15 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। तीनों युवक पूरी रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने बरामद रकम मालखाने में जमा करा दी है, जबकि तीनों युवकों को छोड़ दिया है। आगे की जांच अब आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अश्लीलता मामले में नया मोड़: हनीट्रैप का बताया जा रहा मामला, SO पर मुकदमा कराने वाली महिला पर लग रहे आरोप
विज्ञापन
शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर एसओजी और थाना सुनगढ़ी पुलिस ने टाइगर तिराहे से एक कार को रोक लिया। कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर कार में 1.15 करोड़ रुपये बरामद हुए। कार सवार युवक दिल्ली के आदर्श नगर निवासी नरेंद्र चड्ढा, संजय सिंघल और मनोज नागर हैं। बरामद रकम में सभी नोट 500-500 रुपये के हैं। नोटों की गड्डियां देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
तीनों युवक नहीं दिखा सके दस्तावेज
पुलिस ने रकम को लेकर तीनों युवकों से काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन वे कोई ठीक जवाब नहीं दे सके। न ही कोई दस्तावेज दिखा सके। इसके बाद पुलिस तीनों को सुनगढ़ी थाने ले आई। यहां मशीन मंगाकर नोटों की गिनती की गई। पूछताछ में युवकों ने एक जमीन को बेचने की बात कही, लेकिन रकम से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।ये भी पढ़ें- UP News: बदायूं में चूहे, कुत्ते के बाद अब सांप मारने पर मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता
इसके बाद पुलिस ने बरामद रकम को मालखाने में जमा करा दी और आयकर विभाग को सूचना दी। सुनगढ़ी थाने के इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि इस मामले में अब आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों युवक को पकड़ा था, लेकिन वे बरामद रकम को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे।