फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit players made their mark in volleyball competition

Pilibhit News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीलीभीत के खिलाड़ियों ने जमाई धाक

Fri, 12 Sep 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit players made their mark in volleyball competition
पीलीभीत। मंडलीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीलीभीत के खिलाड़ियों ने अपनी धाक जमाई। अंडर-14 व 17 वर्ग में पीलीभीत की बालक-बालिका टीमें विजेता रहीं। वहीं, अंडर-19 में पीलीभीत की बालक टीम को बरेली और बरेली की बालिका टीम को शाहजहांपुर ने शिकस्त दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल की टीम में शामिल किया जाएगा। वे 69वीं प्रादेशिक वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को हुई मंडलीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पीलीभीत की टीम ने अंडर-14 के खिताबी मुकाबले में शाहजहांपुर को 25-22, 20-25 व 25-18 से हराया। अंडर-17 में पीलीभीत की टीम ने बरेली को 25-23, 25-21 से मात दी। अंडर-19 में बरेली की टीम ने पीलीभीत को 25-18, 25-20 से शिकस्त दी। बदायूं की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अंडर-14 के मुकाबले में पीलीभीत की टीम ने बरेली को 25-17, 25-19 हराया। अंडर-17 के मुकाबले में पीलीभीत की टीम ने बरेली को 25-16, 19-25 व 25-21 से हराया। अंडर-19 में के मुकाबले में बरेली की टीम ने शाहजहांपुर को 25-18, 25-23 से शिकस्त दी। बदायूं की बालिका टीम ने प्रतिभाग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड व ज्ञान प्रशांत मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने विजेता टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समापन पर जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बरेली मंडल की टीम में किया जाएगा। मंडल की टीम 18 से 22 सितंबर तक आजमगढ़ में होने वाली 69वीं प्रादेशिक वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

कार्यक्रम का संचालन अमरा करोड के शारीरिक शिक्षक प्रशांत शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रितु अग्निहोत्री, अनूप गिहार, राहुल सिंह, मोहम्मद शाहिद (बरेली), रमेश सिंह (बदायूं), पवन कुमार (शाहजहांपुर) सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed