{"_id":"616fff4cfba9ea223d3fc0a1","slug":"pilibhit-mp-varun-gandhi-writes-to-cm-for-special-package-to-flood-affected-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: बाढ़ से संकट में किसान, वरुण गांधी ने सीएम से किया विशेष पैकेज का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: बाढ़ से संकट में किसान, वरुण गांधी ने सीएम से किया विशेष पैकेज का आग्रह
Wed, 20 Oct 2021 05:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 Oct 2021 05:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में वरुण ने कहा कि पीलीभीत कृषि बहुल क्षेत्र है। पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बहेड़ी में दो दिनों की बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई। काफी संख्या में किसानों के पशुओं का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
varun gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने बाढ़ की तबाही से पीड़ित किसानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज दिए जाने का आग्रह किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सांसद ने कहा कि पीलीभीत कृषि बहुल क्षेत्र है। पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बहेड़ी में दो दिनों की बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई।
काफी संख्या में किसानों के पशुओं का भी नुकसान हुआ है। फसल एवं पशुओं की क्षति का मुआवजा देने के साथ साथ किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाए। किसानों पर संकट की घड़ी है। ऐसे में पीलीभीत और आसपास के बाढ़ प्रभावित जनपदों के लिए विशेष पैकेज दिए जाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
काफी संख्या में किसानों के पशुओं का भी नुकसान हुआ है। फसल एवं पशुओं की क्षति का मुआवजा देने के साथ साथ किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाए। किसानों पर संकट की घड़ी है। ऐसे में पीलीभीत और आसपास के बाढ़ प्रभावित जनपदों के लिए विशेष पैकेज दिए जाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन