फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit investors drowned crores in Russia-Ukraine war

रूस-यूक्रेन की जंग में पीलीभीत के निवेशकों के करोड़ों डूबे

Sun, 27 Feb 2022 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit investors drowned crores in Russia-Ukraine war
Pilibhit investors drowned crores in Russia-Ukraine war
पीलीभीत। शहर के एक रिटायर शिक्षक ने पिछले साल दिसंबर में दस लाख रुपये शेयर बाजार में निवेश किए। रूस-यूक्रेन की जंग के चलते दो महीने के भीतर ही उनके तीन लाख रुपये डूब गए। शहर के एक चिकित्सक को करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। कई ब्रोकर से बातचीत के आधार एक संभावित आंकड़ा सामने आया है कि जिले के निवेशकों को करीब 70 करोड़ से ज्यादा की चपत लगी है।
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर से शेयर बाजार पहले से ही औंधे मुुंह पड़ा था। अब रूस-यूक्रेन के बीच जंग से पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भूचाल ला दिया है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। चाहें बीएसई या एनएसई, दोनों के निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है। देखते ही देखते उनके लाखों-करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए। छोटे निवेशकों को भी तगड़ा नुकसान लगा है। शेयर बाजार के साथ म्यूचुअल फंड में भी नुकसान उठाना पड़ा है। एक बैंक कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से निवेश कराया था। अभी तक उनको 25-30 फीसद तक नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार को बाजार में कुछ रिकवरी आई, जिससे निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। शेयर बाजार के एक जानकार के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 55858.52 अंक पर था जिसमें 1328.61 यानी करीब 2.44 फीसद रिकवरी हुई। वहीं निफ्टी 50 भी 16300 के लेवल तक आ गया था। शुक्रवार को 16658.40 पर बंद हुआ। उन्होंने बताया कि निवेशकों को एक महीने के भीतर 25 से 30 फीसदी का नुुकसान हुआ है। लंबे समय से शेयर बाजार में निवेश करने वाले शैलेंद्र नाथ मिश्रा के अनुसार उनको करीब 30 फीसदी का नुकसान हुआ है। उन्होंने कुछ निवेशकों का जिक्र करते हुए बताया कि नए निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। नुकसान होने के बाद कई निवेशक अपना पैसा बाजार से निकाल भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट बेचकर पैसा लगाया, पांच लाख का हुआ नुकसान - एक शिक्षक ने प्लॉट बेचकर 18 लाख रुपये शेयर बाजार में लगाए। रूस और यूक्रेन की जंग शुरू होते ही तीन दिन में उनको पांच लाख का नुकसान हुआ। इतना नुकसान होने के बाद वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करें।
अच्छा मुनाफा पाने के चक्कर में बचत भी खो दी - पूरनपुर युवा व्यापारी मोम्मद नवी कहते हैं कि पिछले दिनों शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा कमाया था। जिसके बाद बचत का सारा पैसा बाजार में लगा दिया। ये नहीं सोचा था कि अचानक बाजार क्रैश हो जाएगा। बीस हजार का नुकसान हो चुका है।

गांवों में भी तेजी से बढ़ रहे निवेश करने वाले - कुछ मोबाइल एप के माध्यम से डीमैट एकाउंट खोलना बेहद आसान हो गया है। अब तक शेयर बाजार में निवेश को लेकर शहरों में ही क्रेज देखने को मिलता था, लेकिन अब गांवों में भी तेेजी से निवेशक बढ़ रहे हैं। खासतौर से युवा जो कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की चाहत रखते हैं। अब उनको नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed