फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Hundreds of people gathered at collectorate people were stunned to see crowd

Pilibhit: कलेक्ट्रेट पर उमड़े सैंकड़ों लोग, भीड़ देख लोग रह गए हक्का-बक्का, इस उम्मीद से पहुंचे थे फरियादी

Sat, 04 Feb 2023 09:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Feb 2023 09:36 PM IST
सार

तमाम फाइनेंस कंपनियां लोगों का लाखों रुपये लेकर भाग चुकी हैं। इस मामले में डीएम ने हाल ही कहा था कि जिले में फाइनेंस कंपनियों की संपत्तियों को बेचकर रुपये लौटाए जाएंगे। इसके लिए फार्म भरकर कलेक्ट्रेट में जमा करना होगा।

विज्ञापन
Pilibhit Hundreds of people gathered at collectorate people were stunned to see crowd
कलेक्ट्रेट पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाइनेंस कंपनियों के जमा पूंजी लेकर भाग जाने के बाद प्रशासन के आश्वासन पर इन लोगों को फिर आस जागी है कि शायद डूबी हुई रकम मिल जाए। डीएम ने निवेशकों से कलेक्ट्रेट में फार्म जमा करने को कहा है। इसके बाद कलेक्ट्रेट में इस कदर भीड़ उमड़ रही है कि लोग हक्का-बक्का रह गए। शनिवार को दोहर तक करीब एक हजार लोग फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन


जिले में तमाम फाइनेंस कंपनियां लोगों का लाखों रुपये लेकर भाग चुकी है। इस मामले में डीएम ने हाल ही कहा था कि जिले में फाइनेंस कंपनियों की संपत्तियों को बेचकर रुपये लौटाए जाएंगे। इसके लिए फार्म भरकर कलेक्ट्रेट में जमा करना होगा। हालांकि अभी किसी कंपनी की संपत्ति के बारे में कोई जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। इसके बाद से ही कलेक्ट्रेट में भीड़ उमड़ने लगी। निवेशकों को प्रशासन के आश्वासन के बाद डूबी रकम वापसी की आस जागी। कलेक्ट्रेट में डीएम के निर्देश पर फॉर्म जमा होने लगे। बढ़ती भीड़ को देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में फार्म जमा करने के लिए पांच काउंटरों को बनाया गया।

विज्ञापन

हर काउंटर पर तीन-तीन कर्मचारियों को बैठाया गया है। ताकि फॉर्म को जमा कराए जा सके। पिछले पांच दिनों से फॉर्म जमा करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को एकाकए कलेक्ट्रेट पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। कांउटरों के बाहर करीब पचास मीटर तक लंबी लाइन लग गई। करीब एक हजार लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए। देर शाम तक यहां भीड़ जमा रही और फार्म जमा होते रहे। खास बात यह है कि यह किसी को नहीं पता कि रकम मिलेगी या नहीं।

कुछ लोगों के लिए बन गया रोजगार
फॉर्म भरने में कई लोगों को दिक्कत आ रही है। बगैर पढ़ेलिखे लोग फार्म नहीं भर पा रहे हैं। इसको लेकर परिसर में ही मुख्य गेट से अंदर तक काफी संख्या में लोग काउंटर लगाकर बैठ गए हैं। जो लोगों के फॉर्म भर रहे हैं। बताया जाता है प्रत्येक फार्म को भरने के 20 रुपये लिए जा रहे हैं। तो वही फोटो स्टेट की दुकानों पर भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन

किसी अधिकारी की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। पता चला कि कंपनी के जाने के बाद डीएम साहब रुपया दिलवा रहे हैं। फाइनेंस कंपनी में 1.50 लाख रुपये जमा किए थे। कपंनी भाग गई। फार्म जमा करने आए हैं। रुपया कब मिलेगा इसकी जानकारी नहीं है। -अब्दुल रियाज, बीसलपुर

स्कूल से छुट्टी लेकर आए हैं। फाइनेंस कंपनी में 75 हजार रुपये जमा किए थे। अब आस लगी है, तो फार्म जमा करने आ गए हैं। सुबह से लाइन में लगे हैं। -रामप्रकाश शर्मा, नौगवा

दो फाइनेंस कंपनियो में करीब 80 हजार रुपये जमा किए थे। कंपनी भाग गई। अब रुपये वापस मिलने की आस में लाइन में लगकर फार्म जमा कर रहे हैं। यहां यह कोई नहीं बता रहा कि रुपये कब मिलेंगे और कैसे। परेशान घूम रहे हैं। -मोहम्मद असलम, निवासी मोहल्ला शेरमोहम्मद

पहले दो वक्त की रोटी की कटौती कर 42 हजार रुपये जोड़कर जमा किए थे। कंपनी भाग गई। अब मजदूरी को छोड़कर फार्म जमा करने के लिए घंटों लाइन में लगे हैं। रकम वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। शायद रकम मिल जाए इस उम्मीद में फार्म जमा कर रहे हैं। -गिरधारी लाल, गांव मंडरान, अमरिया

होली तक जमा होंगे फार्म
एडीएम वित्त एवं राजस्व रामसिंह गौतम ने बताया कि कलेक्ट्रेट में होली तक फार्म जमा किए जाएंगे। इसके बाद सभी का पूरा विवरण तैयार किया जाएगा कि किसका कितना रुपया बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed