{"_id":"62aaf3b569d5815b3f094cb3","slug":"pilibhit-boiling-tea-poured-on-the-married-woman-for-demanding-dowry-tried-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता पर डाली खौलती चाय, फंदे पर लटका कर भी जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता पर डाली खौलती चाय, फंदे पर लटका कर भी जान से मारने की कोशिश
Thu, 16 Jun 2022 02:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ऩा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी ज्योति ने दहेज जानलेवा हमला और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शादी के दो साल बाद ही विवाहिता का दहेज में बुलेट और दो लाख की नकदी को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। खौलती चाय डाल दी गई। फंदे से लटकाकर मारने की कोशिश की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसमें कहा कि उनकी शादी दो साल पहले गाजियाबाीद के थाना और कसबा शाहवाजपुर निवासी आकाश चौहान के साथ हुई थी। माता पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। बुलेट बाइक और ढाई लाख की मांग करने लगे।
विज्ञापन
सास ने खौलती हुई चाय डाल दी। जान से मारने की नियत से फंदे पर भी लटका दिया। वह किसी तरह बच सकी। 21 जनवरी को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। अप्रैल में ससुराल वालों ने मायके में आकर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूसरी शादी की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट की। शिकायत करने थाने गई मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति आकाश उर्फ सनी चौहान, सास सुनीता चौहान, ममिया ससुर पप्पू, ममिया सास कुसुम लता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन