फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit BDO got the tenders out in another district

Pilibhit News: विकास कार्य होने हैं पीलीभीत में... टेंडर दूसरे जिले में निकलवा दिया, फंसे बीडीओ

Sat, 04 Mar 2023 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 06:31 PM IST
सार

पूरनपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायतों में चार करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के लिए गैर जनपदों में टेंडर निकाल दिए गए। मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Pilibhit BDO got the tenders out in another district
विकास भवन पीलीभीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में राज्य वित्त आयोग से क्षेत्र पंचायतों में होने वाले कार्यों का टेंडर गैर जिले में निकलवा दिया गया। सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़े का मामला वायरल होने के बाद सीडीओ के आदेश पर टेंडर निरस्त करा दिए गए। इसके साथ ही सीडीओ ने बीडीओ के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि के तहत पूरनपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायतों में चार करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के लिए गैर जनपदों में टेंडर निकाल दिए गए। मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों के होश उड़ गए। सीडीओ के निर्देश पर पूरनपुर खंड विकास अधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया। लेकिन टेंडर निकाले जाने के खर्च में सरकारी बजट को लेकर अब तलवार बीडीओ की गर्दन पर लटक गई है। सीडीओ ने जांच के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

कहा गया है कि जिले में होने वाले विकास कार्यों का गैर जिलों में टेंडर निकलवाना घोर लापरवाही है। किसके निर्देश पर और किसके आदेश पर टेंडर की सूचना जारी की गई, इसकी जांच कराई जाएगी। पूरे मामले को लेकर पूरनपुर विकास खंड विकास कार्यालय के कई लोगों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय माना जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गैर जिलों में निकाले गए टेंडर का मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ से इनको तत्काल निरस्त करा दिया गया। इस पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। बीडीओ की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed