{"_id":"671ffc0ba39f3b2307081ba4","slug":"piles-of-garbage-lying-everywhere-in-the-village-became-the-cause-of-infection-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124759-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांव में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर बने संक्रमण की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांव में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर बने संक्रमण की वजह
विज्ञापन
जारकलिया गांव में खून की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।संवाद
बरखेड़ा-पीलीभीत। घटना के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की तो ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काफी लंबे समय से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था। बावजूद इसके संचारी रोग अभियान के दौरान भी मलेरिया विभाग की टीम ने यहां पर कोई भी स्वास्थ्य शिविर को नहीं लगाया। इसी के चलते संक्रमण हुआ और बच्चों में बुखार फैला। तीन बच्चों की मौत भी हो गई।
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जारकल्लिया में मलेरिया विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। बीमारी फैलने की आशंका के चलते कई बार उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस वजह से संक्रमण फैलने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से मौत हो गई।
--
गांव में गंदगी फैली हुई है। इसको लेकर अधिकारियों को जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कोई भी शिविर नहीं लगाया गया और न ही दवा का छिड़काव कराया गया, जिसके चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन
- केएल वर्मा, प्रधान जारकल्लिया
-- -- --
बीसलपुर : ग्राम खनंका में मिले 51 बुखार पीड़ित
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव खनंका में घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों को चिह्नित किया और उन्हें दवाइयां दीं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के गांव खनंका में पिछले करीब एक सप्ताह से तेज बुखार का प्रकोप है। काफी लोग बुखार की चपेट में आकर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने सोमवार को गांव में टीम भेजी। टीम के लोगों ने घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों को चिह्नित किया। टीम को 51 बुखार पीड़ित मिले।
टीम ने उन्हें दवाई दी और सुझाव दिया कि लाभ न मिलने पर वे लोग मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर अपना उपचार करा सकते हैं। टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया के प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ. चिराग कुुमार, लैब टेक्नीशियन राममिलन मौर्य और स्टॉफ नर्स नीलम कुमारी शामिल थे।