{"_id":"626064f626332b79567742bf","slug":"pickup-driver-killed-in-truck-collision-three-injured-pilibhit-news-bly4821827165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर में पिकअप चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर में पिकअप चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा में पिकअप पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पिकअप चालक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
हादसा असम हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बारात घर के समीप हुआ। पिकअप पलिया से शादी के बाद दहेज का सामान लेकर पूरनपुर की ओर जबकि ट्रक पूरनपुर की ओर से खुटार की ओर जा रहा था। ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक लखीमपुर के थाना पलिया के गांव कुटिहन निवासी दिनेश कुमार (25) की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिकअप पर सवार तीन लोग घायल हुए। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। दहेज पिकअप में लदा सामान टूट गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना स्थल पर जाम लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे करवाकर जाम खुलवाया।
एसओ सेहरामऊ उत्तरी कमलेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में पिकअप चालक की मौके पर मौत हुई। उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि हादसा में पिकअप पर सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई। जिनको उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत पर मैजिक चालक पर रिपोर्ट
पूरनपुर। मंगलवार को खटीमा हाईवे पर एक राइस मिल के पास टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी सद्दाम की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि उसकी गर्भवती पत्नी घायल हो गई थी। हादसा में टाटा मैजिक पलटने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए थे। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सद्दाम के चाचा मोहल्ला बमनपुरी निवासी चांद मियां की ओर से टाटा मैजिक चालक पर लापरवाही से मैजिक चलाने से सद्दाम की मौत होने और बाइक क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।