फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Physicians and engineers beneficiary of Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधिः डॉक्टर और इंजीनियर भी ले रहे लाभ

Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Physicians and engineers beneficiary of Kisan Samman Nidhi
पीलीभीत। किसान सम्मान निधि के सोशल ऑडिट में चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पेशे से डॉक्टर और इंजीनियर भी योजना का लाभार्थी पाए गए हैं। इनके अलावा केंद्रीय और राज्य कर्मचारी, दस हजार से ऊपर की पेंशन वाले वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा केस पूरनपुर ब्लॉक में सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में 3.08 हजार से ज्यादा किसानों को एक किस्त के रूप में 589 करोड़ से ज्यादा का भुगतान हुआ है। अब कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत किसानों का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 12065 अपात्र मिले हैं। इसमें 6863 ऐसे लोग हैं, जिनकी मौत हो चुकी है और उनको लगातार किस्तें जारी हो रही हैं। आयकर दाताओं की संख्या 431 है। इसके अलावा 320 लाभार्थी ऐेसे हैं, जिनके पास जमीन ही नहीं है, जबकि योजना सिर्फ किसानों के लिए है। 17 ऐसे लोग मिले जो पेशे से डॉक्टर, इंजीनियर या सीए हैं।
विज्ञापन

413 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनको दस हजार से ज्यादा की पेंशन मिलती है। सम्मान निधि लेने में केंद्रीय और राज्य स्तरीय कर्मचारी भी पीछे नहीं हैं। इनकी संख्या 355 है। 2555 ऐसे लोग मिले जिनके परिवार में एक से अधिक लोगों को सम्मान निधि मिल रही है। अन्य की श्रेणी में भी 1089 लोग शामिल है जो अपात्र हैं लेकिन उनको लाभ मिल रहा है। सोशल ऑडिट में अब तक 3099 नए लाभार्थी भी मिले हैं। इनको योजना का लाभ नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खेल पूरनपुर ब्लॉक में हुआ
अपात्र लोगों में पूरनपुर ब्लॉक सबसे आगे है। परनपुर में सबसे ज्यादा 3331 लोग अपात्र मिले हैं, जिनमें 844 मृतक हैं। मरौरी में 1092 में से 705 मृतक हैं, ललौरीखेड़ा में 1266 में से मृतक 765 हैं, अमरिया में 1143 में से 793 मृतक हैं, बरखेड़ा में 2146 में 1068 मृतक हैं, बीसलपुर में 1969 में से 1009 मृतक हैं, बिलसंडा में 1118 में से 679 मृतक हैं।
बिलसंडा और बरखेड़ा में आयकरदाता ज्यादा
बिलसंडा में 137 और बरखेड़ा में 181 लोग आयकरदाता होने के बावजूद सम्मान निधि ले रहे हैं। पूरनपुर में इनकी संख्या 48, बीसलपुर में 26, अमरिया में 33, ललौरीखेड़ा में 1 और मरौरी में 5 हैं। डॉक्टर इंजीनियर और सीए की संख्या पुरनपुर में 8, बिलसंडा में 4, बीसलपुर में 1, ललौरखेड़ा में 4 है। केंद्रीय और राज्य कर्मचारी जो सम्मान निधि पा रहे हैं, इसमें मरौरी में 40, ललौरीखेड़ा में 72, बरखेड़ा में 19, बीसलपुर में 71 , बिलसंडा में 4 और पुरनपुर में इनकी संख्या 49 है।

सोशल ऑडिट चल रहा है। काफी हद तक सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। जिले में 2065 मिले अपात्र मिल चुके हैं। इसमें 6863 मृतक भी हैं, जिनके खाते में किस्त का पैसा जा रहा है। डॉक्टर, इंजीनियर के अलावा राज्य और केंद्रीय कर्मचारी भी इस सूची में शामिल हैं। सभी से रिकवरी की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed