{"_id":"6acbe264ca622cb011031cbb","slug":"pharmacists-strike-affects-drug-distribution-at-jan-arogya-mela-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-170786-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फार्मासिस्टों की हड़ताल से जन आरोग्य मेले में दवा वितरण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फार्मासिस्टों की हड़ताल से जन आरोग्य मेले में दवा वितरण प्रभावित
Mon, 12 Oct 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 131 मरीजों का उपचार किया गया। फार्मासिस्टों की हड़ताल के कारण दवा वितरण प्रभावित रहा। मरीजों को दवाएं लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 34, खांडेपुर में डॉ. सबीना ने 23, शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग अरोड़ा ने 29 व चुर्रासकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार ने 45 मरीजों को देखा।
फार्मासिस्टों की अनुपस्थिति में कहीं चिकित्सकों ने तो कहीं लैब टेक्नीशियन गोवर्धन लाल व स्टाफ नर्स विनीता देवी ने दवाएं वितरित कीं। चिकित्सकों के अनुसार मेलों में बुखार, खांसी, जुकाम, रक्तचाप, मधुमेह, गठिया व स्पॉन्डिलाइटिस के मरीज पहुंचे। सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित थे। संवाद