फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   perdarsan

घटिया सड़क निर्माण होने पर गांव वाले भड़के, नारेबाजी प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
perdarsan
पीब्डल्यूडी विभाग के द्वारा सड़क में निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग करने पर प्रदर्शन करते - फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। गांव बिलहरा से मुड़िया संपर्क मार्ग पर घटिया गुणवत्ता की सड़क निर्माण होने से गांव वालों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की कार्यशैली के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

ब्लाक के गांव मुड़िया से बिलहरा तक संपर्क मार्ग का डामरीकरण कराया जा रहा है। डेेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण पीडब्ल्यूडी की ओर से हो रहा है। गांव वालों का आरोप है कि सड़क का निर्माण तय मानक से न करके कम निर्माण सामग्री लगाकर किसी तरह खानापूरी की जा रही है। इस तरह से सड़क बनी तो वह छह महीने भी नहीं चलेगी। गांव वालों ने इससे गुस्सा होकर हिंदू युवा वाहिनी के साथ घटिया सड़क निर्माण पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की। उच्चाधिकारियों से मोबाइल पर शिकायत की गई। प्रदर्शन करने वालों में शोभित शर्मा ज्ञानेंद्र सिंह, अजय मिश्रा, सूरज सिंह, चमन सिंह, जगदीश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, श्रीकांत शुक्ला, दुर्गेश आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed