{"_id":"691a0ce69cf468ca33028dd5","slug":"people-will-get-benefit-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-148157-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना राज्यमंत्री ने एसी बसों को गंतव्य को रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना राज्यमंत्री ने एसी बसों को गंतव्य को रवाना किया
Sun, 16 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
एसी बस का फीता काटकर शुभारंभ करते गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री ने स्थानीय डिपो को मिली दो एसी बसों को फीता काटकर गंतव्य के लिए रवाना किया है। हाल ही में रोडवेज डिपो को एसी सहित चार नई बीएस सिक्स मॉडल की बसों की सौगात मिली है। अब दिल्ली मार्ग पर विभाग की स्वयं की एसी बसों की सौगात मिली है।
स्थानीय डिपो से करीब सौ से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। विभाग के पास अभी तक एसी बसों का संचालन अनुबंध के हिसाब से किया जा रहा था। मार्च में एसी बसों का अनुबंध समाप्त होने के बाद यहां से महज साधारण बसों का ही संचालन हो रहा था। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में विभागीय अफसरों ने इसको लेकर पत्राचार किया। पत्राचार के बाद विभाग को दो नई एसी बसों की सौगात मिली। रविवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एसी बसों को फीता काटकर गंतव्य को रवाना किया। इन दोनों बसों का संचालन कौशांबी तक किया जाएगा। एसी बसों की सौगात मिलने से यहां से जाने वाले यात्रियों का आवागमन सुगम हुआ है। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के लोगों को परिवहन सेवाएं बेहतर मिल सकें, इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।