फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People of two communities clashed over driving at high speed in Pilibhit

Pilibhit: वाहन निकालने को लेकर बवाल, दो समुदाय के लोगों के बीच हुआ पथराव, कार के शीशे तोड़े

Mon, 20 Nov 2023 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

पीलीभीत के बेनी चौधरी मोहल्ले में वाहन निकालने को लेकर सोमवार दोपहर तीन बजे दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी फेंके गए। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
People of two communities clashed over driving at high speed in Pilibhit
घटना के बाद मोहल्ले में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के मोहल्ला बेनी चौधरी में सोमवार को दो समुदाय के बीच वाहन निकालने को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए। करीब 20 मिनट तक पथराव चलता रहा। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ सिटी भी पहुंच गईं। मोहल्ले में तनाव बढ़ता देख मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। अभी इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी के रहने वाले रामबाबू ने बताया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे उनकी पत्नी रिमझिम सड़क पर खड़ी थीं। इसी दौरान मोहल्ले के ही अकरम का ड्राइवर शाद अपनी टाटा मैक्स गाड़ी को तेज गति से लेकर जा रहा था। गाड़ी से रिमझिम को टक्कर लग गई। आरोप है कि महिला ने एतराज जताया तो चालक शाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद रामबाबू शिकायत करने अकरम के घर पर गए। वहां कोई पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाबू ने जब शिकायत की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। मारपीट होने के बाद एक पक्ष ने छत के ऊपर से पथराव शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से पथराव हुआ। पथराव में रामबाबू की पत्नी रिमझिम, पुत्री अंशिका, भाई बाबू उर्फ गंठा चुटैल हो गए। इस दौरान रामबाबू के घर के बाहर खड़ी उनकी रिश्तेदार की कार के शीशे भी टूट गए।

दूसरे पक्ष ने लगाया ये आरोप 
अकरम के भाई युसूफ ने बताया कि वाहन निकालने के दौरान ड्राइवर शाद ने महिला से किनारे हो जाने के लिए कहा था। इस पर वह भड़क गईं। इसके बाद ड्राइवर वाहन लेकर घर आ गया। दूसरे पक्ष के कई लोग एकत्र होकर उनके घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर घर में घुस आए और तोड़फोड़ की। मारपीट में उनके पक्ष की सिमरन, मोहम्मद युनूस, अदनुमा और फरमान चुटैल हो गईं। देर शाम तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

सीओ सिटी अंशू जैन ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। मौके पर पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed