फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People of Dhruv Colony and Khirkia Bargadia staged a protest

Pilibhit News: ध्रुव कॉलोनी और खिरकिया बरगदिया के लोगों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

Mon, 08 Sep 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 08 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
People of Dhruv Colony and Khirkia Bargadia staged a protest
ध्रुव कॉलोनी में धरना देकर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। कटान करते हुए सुतिया नाला ध्रुव कॉलोनी से महज 20 मीटर दूरी पर रह गया। शारदा का जलस्तर घटने पर नदी ने गांव हजारा, चंदिया हजारा के समीप कटान तेजी से शुरू कर दिया। कटान की रोकथाम न होने के विरोध में ध्रुव कॉलोनी और गांव खिरकिया बरगदिया के लोगों ने एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रदर्शनकारी एसडीएम से मिलेंगे। रविवार को बाढ़ खंड के अफसर और राजस्व निरीक्षक टीम के धरना स्थल पहुंचे। बाढ़ खंड के अफसरों ने सोमवार से ड्रोन से सर्वे कराने, राजस्व निरीक्षक ने कटान से हुए नुकसान का शीघ्र ही सर्वे शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार को ध्रुव कॉलोनी में एकत्र हुए कॉलोनी और गांव खिरकिया बरगदिया के लोगों ने कटान रोकने की कोशिश न होने के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि सुतिया नाला खेतों को काटते हुए कॉलोनी से महज 18 से 20 मीटर दूर रह गया है। खेतों में फसलें कटान की भेंट चढ़ गईं। कॉलोनी को बचाने को अब तक कोई कोशिश शुरू नहीं की गई। ऐसे में मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ा। कटान न रुकने पर अब उग्र आंदोलन होगा। इससे पहले सोमवार को एसडीएम से प्रतिनिधि मंडल मिलकर कटान को रुकवाने की मांग करेगा। प्रदर्शनकारियों ने फसल, जमीन का मुआवजा दिलाने, सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की। धरना स्थल पर विवेक चौहान, लल्लन सिंह, हरिशंकर, अलाउद्दीन, हरेनानायन, रामायन, अरविंद, मनोज, अतिराज, वासुदेव, रामफल आदि ने विचार व्यक्त किए। धरना स्थल पहुंचे बाढ़ खंड के एसडीओ और जेई ने सोमवार से ड्रोन से सर्वे कराकर कटान रोकने को शीघ्र काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। राजस्व निरीक्षक ने नुकसान का सर्वे शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर नदी ने गांव हजारा और चंदिया हजारा के समीप भी तेजी से कटान शुरू कर दिया है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि शंकर मंडल, शंकर ढाली, सुनील राय की डेढ़-डेढ़ एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा गई। गांव हजारा के समीप जलस्तर कम होने से अब तक नदी किसानों की साठ एकड़ से अधिक जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल लील चुकी है।
विज्ञापन


--------------

फोटो

तीन गांवों में बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री

पूरनपुर। रविवार को शारदा नदी पार के गांव बैलहा, वमनपुर भागीरथ और सिद्धनगर में एक हजार बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री किट बांटी गई। तहसीलदार आशीष गुप्ता, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी और स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed