फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People of 556 gram panchayats got home

जिले की 556 ग्राम पंचायतों के लोगों को मिली घरौनी

Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
People of 556 gram panchayats got home
गांधी सभागार में घरौंनी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री संजय गंगवार। साथ में मंचस्? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को पूरे प्रदेश में भू-स्वामियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण किया गया। जिले में 556 ग्राम पंचायतों के लोगों घरौनी मिल चुकी है। इसके साथ ही उन्हेें अपने घरों का मालिकाना हक भी मिल गया। जिले के बाकी गांवों की घरौनी का वितरण अक्तूबर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, डीएम पुलकित खरे ने 10 लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित की। इसमें इंद्रदेव, नत्थूलाल, घासीराम, गौरी शंकर, नत्थूलाल शर्मा, रामपाल एवं राजकुमार को घरौनी प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में ग्रामीण आवासीय अभिलेख /घरौनी का वितरण किया जा चुका है। जिन लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं उनको जल्द प्रदान किए जाएंगे। इससे वह बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि इससे घरों के विवाद भी खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को ऋण लेने में मिलेगा लाभ : एसडीएम
कलीनगर। कलीनगर तहसील में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने एसडीएम संदीप यादव के साथ लोगों को घरौनी का प्रमाण पत्र दिए गए। लोगों को सरकार की योजन के बारे में बताते हुए जागरूक भी किया गया। एसडीएम ने कहा कि सरकार की इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों को मानचित्र में शामिल किया जा रहा है। अब गांवों में भी मकानों का नंबर जारी होगा। साथ ही स्वामित्व प्रमाण पत्र बनने से ग्रामीणों को लोन आदि लेने में भी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया में 23 लोगों को बांटे प्रमाणपत्र
अमरिया। तहसील सभागार में शनिवार को घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने विकास खंड अमरिया क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों के 23 लोगों को स्वामित्व योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए। ब्लाक प्रमुख निशान सिंह, एसडीएम आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed