{"_id":"4b0fd207037b9364f9e774df0325c2db","slug":"people-from-all-walks-linked-scout-guide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग के लोग जुड़े हैं स्काउट-गाइड से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग के लोग जुड़े हैं स्काउट-गाइड से
पीलीभीत।
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट-गाइड के तत्वावधान में चल रहा बेसिक स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन शिविर का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिक्षक विधायक ने कहा कि स्काउट गाइड से हर वर्ग के लोग जुड़े रहते हैं।
छह दिवसीय शिविर के अंतिम दिन शिक्षक विधायक डॉ. जयपाल सिंह समापन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग व गाइडिंग के स्वयंसेवकों की भावनाएं नितांत स्थायी और लंबे समय तक रहती हैं। स्काउट गाइड से हर वर्ग के लोग जुड़े रहते हैं। प्रत्येक विद्यालय में स्काउट यूनिट खोली जानी चाहिए। उन्होंने स्काउट गाइड से जुड़े अपने अनुभवों से भी रूबरू कराया और एनसीसी, एनएसएस व स्काउटिंग की तुलना कर सभी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। करीब 11 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर के 99 छात्राध्यापक दीक्षा संस्कार प्राप्त करने यहां पहुंचे। सर्वप्रथम टोली नायकों को दीक्षा दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर संरक्षक करुणाशंकर शुक्ल, पुष्पा बोहरा, जिला सचिव सतेंद्र मोहन शर्मा, मुनेंद्रपाल सिंह, लक्ष्मीदेवी, सोनू मौर्य, सचिन सक्सेना, शालिनी पांडेय, अभिषेक पांडेय, शिवनरायन मिश्र आदि मौजूद रहे।
इधर, उपाधि महाविद्यालय के प्राथमिक विद्यालय बाग गुलशेर खां में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में पहुंचे एडीएम अजयकांत सैनी ने स्वयंसेविकाओं से शिविर के दौरान सीखे गए अनुभवों को समाज में बांटने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा पांडेय, डॉ. राखी मिश्रा आदि मौजूद रहे।