Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: टेंडर हुए एक महीना बीता, पैंटून पुल का खत्म नहीं हो रहा इंतजार

Sun, 07 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 07 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
शारदा नदी में नावों से आवागमन करते लोग- वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। शारदा नदी पार आवागमन के लिए पैंटून पुल तैयार कर आवागमन शुरू कराने का टेंडर हुए करीब एक महीना बीत गया। इसके बाद भी पैंटून पुल तैयार नहीं हो सका। लोगों को नदी पार आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन के लिए शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करना निर्धारित है। पिछले तीन सालों से समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है लेकिन निर्धारित समय पर तैयार नहीं हो पा रहा है। इस बार पैंटून पुल को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए करीब एक महीना हो चुका है। शारदा नदी चौड़ी धार में बह रही है लेकिन विभाग के पास इतना लंबा पुल बनाने की सामग्री ही नहीं है। विभागीय अफसर बंद नहरों में पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। शारदा नदी का जलस्तर और कम होने पर पैंटून पुल बनाने की तैयारी है। विभागीय अफसरों का कहना है कि 20 दिसंबर तक नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। अफसर इसके बाद पैंटून पुल बनने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग के पास हैं 26 पैंटून
शारदा नदी पर पैंटून पुल बनवाने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी के पास है। विभाग के पास शारदा नदी पर पैंटून पुल बनवाने के लिए 30 पैंटून थे। करीब पांच साल पहले दो पैंटून शारदा नदी की रेत में दब गए। उनको नहीं निकाला जा सका। दो पैंटून पूरी तरह से डैमेज हैं। उनकी मरम्मत नहीं कराई जा सकती। विभाग के पास मात्र 26 पैंटून हैं। ये वर्तमान शारदा नदी की धार पर पैंटून पुल बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसके अलावा स्लीपर, गार्डर भी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद से पैंटून और सामग्री लाने का हुआ टेंडर

शारदा नदी पर हर साल बनने वाले पैंटून पुल मेंं पैंटून और अन्य सामग्री की कमी का हवाला पिछले कई साल से विभागीय अफसर दे रहे हैं। इसके लिए विभागीय अफसरों ने मांग भेजी। इस पर 30 पैंटून, 500 स्लीपर, 500 चेकर प्लेटों, सौ गार्डर की स्वीकृत मिली है। सामग्री लाने का टेंडर हाल में हो गया है।

सोलह ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी को होती है असुविधा

पूरनपुर। शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। बरसात में पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में भारी असुविधा होती है। लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन के लिए लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए आवागमन करना पड़ता है।

30 की जगह 130 किलोमीटर की तय करनी होती है दूरी

पूरनपुर। पैंटून पुल से आवागमन शुरू करने के लिए शारदा पार के गांवों में आवागमन के लिए लोगों को 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। पैंटून पुल से आवागमन न होने पर शारदापार के गांवों में आवागमन के लिए शाहजहांपुर के खुटार, लखीमपुर खीरी के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए आवागमन को 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

सेतु निगम की कार्यदायी संस्था ने छोटी धार पर बनाया पैंटून
पूरनपुर। शारदा नदी पर स्वीकृत सेतु निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने शारदा नदी की छोटी धार पर पैंटून पुल भी बनाया है। इसके अलावा नदी का रास्ता सही कराया जा रहा है,ृ ताकि नदी के इस पार से उस पार को सेतु निर्माण की सामग्री पहुंचाई जा सके।


शारदा नदी की धार अधिक चौड़ाई में होने के चलते पैंटून पुल तैयार नहीं हो पा रहा है। नहरों में पानी छोड़ने को लेकर सिंचाई विभाग के अफसरों से वार्ता हुई है। इसके अलावा पैंंटून और स्लीपर, गार्डर आदि सामान इलाहाबाद से आना है। इसका टेंडर भी हाल में ही हुआ है। इलाहाबाद से शीघ्र मंगवाने की कोशिश की जा रही है।

मनोज कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी

शारदा नदी में नावों से आवागमन करते लोग- वीडियो ग्रेब

शारदा नदी में नावों से आवागमन करते लोग- वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed