फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: धान की धीमी खरीद का विरोध आंदोलन करने की चेतावनी दी

Sat, 25 Oct 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 25 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पूरनपुर। धान खरीद केंद्रों पर धीमी गति से तौल होने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने मंडी समिति गेट पर प्रदर्शन कर मंडी समिति सचिव का पुतला फूंका। सोमवार से केंद्रोंं पर तेजी से खरीद न होने पर उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू के प्रांतीय सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में मंडी समिति गेट पर एकत्र हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि मंडी में किसानों के हजारों क्विंटल धान के ढेर लगे हैं। धान की तौल न होने पर कई किसान दीपावली और भैया दूज पर्व मनाने अपने घरों पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कई गांवों में ऐसे स्थानों पर धान खरीद केंद्र लगाए जहां पर किसानों का धान लेकर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मंडी समिति के अधिकतर केंद्रों पर सौ से डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल सुविधा शुल्क लेकर धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही किसानों का धान न खरीद कर दलालों का धान खरीदा जा रहा है। कहा कि रात में तौल और धान भरे वाहन मंडी में लाने पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी शुक्रवार रात को अंधेरे में कई ट्रॉला धान माफिया का प्रवेश करा दिया गया।

विरोध पर बताया गया कि एक जनप्रतिनिधि के फोन पर ट्रॉलों को मंडी में प्रवेश कराया गया। किसान नेताओं ने धीमी धान खरीद के विरोध में एसडीएम, डिप्टी आरएमओ, मंडी समिति सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर मंडी समिति सचिव का पुतला फूंका। साथ ही सोमवार से खरीद मेें तेजी शुरू न होने, सुविधा शुल्क बंद न होने पर उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में स्वराज सिंह, भाकिूय (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो, कुलवंत सिंह सोनी, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, अशोक कुमार, राममूर्ति लाल, सर्वेश कुमार, नागेंद सिंह, रामगोपाल, रामकुमार प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed