फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: सीतापुर के बीएसए के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 05 Oct 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 05 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बीसलपुर तहसील परिसर में सीतापुर के बीएसए के विरोध में प्रदर्शन करते  कुर्मी महासभा के सदस्य स
बीसलपुर। कुर्मी महासभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में सीतापुर के बीएसए के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


कुर्मी महासभा के कई कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद सीतापुर के बीएसए के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीतापुर के बीएसए ने वहां के नदवा प्राथमिक स्कूल प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा का काफी उत्पीड़न किया है। बीएसए, उनके स्टाफ वालों ने मारपीट की है। प्रधानाध्यापक के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाकर उन्हें जेल भिजवा दिया है। आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार हबीब उर रहमान को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सीतापुर के बीएसए को निलंबित करने, प्रधानाध्यापक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट निरस्त कराने और उन्हें जेल से तत्काल रिहा कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कुर्मी महासभा के महासचिव शिवकुमार पटेल, राम प्रताप गंगवार, भगवत शरण, अजय गंगवार, मुकेश कुमार, अभिषेक गंगवार, हरिओम गंगवार, धर्मेंद्र कुमार, उमेंद्र पाल, अजय पाल समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed