{"_id":"6929ea15a38fec00c40b88ac","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-148891-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गौहनियां चौराहे पर पाइपलाइन लीकेज, आवागमन रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गौहनियां चौराहे पर पाइपलाइन लीकेज, आवागमन रहा प्रभावित
Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
गौहनियां चौराहे पर खोदाई करती टीम। संवाद
- फोटो : संवाद
पीलीभीत। शहर के गौहनियां चौराहे पर पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से चौराहे पर कुछ दिनों से पानी का जमाव था। शुक्रवार को नगर पालिका ने खुदाई के बाद देर शाम तक पानी लाइन जोड़ी। इससे मेन चौराहे पर कई बार जाम की स्थिति बन गई और आवागमन प्रभावित रहा।
शहर में नियमित कहीं न कही पानी की पाइप लाइन लीकेज की समस्या आ रही है। कुछ दिनों से गौहनियां चौराहे पर बीचोबीच पाइप लाइन लीकेज से चौराहे पर पानी का जमाव हो रहा था। शुक्रवार को जलकल विभाग ने सुबह खोदाई का कार्य शुरू किया। हालांकि दोपहर तक लीकेज का हिस्सा टीम को नहीं मिल पाया। शहर के व्यस्त चौराहे होने के चलते कई बार जाम की स्थिति बन आई। दो और चारपहिया वाहन का आवागमन भी प्रभावित रहा। हालांकि देर शाम को नगर पालिका की जलकल टीम ने पाइप लाइन लीकेज जोड़ दिया लेकिन गड्ढा अधूरा रह गया। शनिवार को यह गड्ढा भरा जाएगा। शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में तीन दिन तक पाइप लाइन लीकेज रही और पानी निकलता रहा। तीन दिन बाद पालिका की टीम ने संज्ञान लेने के बाद उसको बृहस्पतिवार को दुरुस्त कराया।