{"_id":"68f7cfac680e7a49700de7e3","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-146420-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आतिशबाजी से झुलसे और दमा मरीज पहुंचे जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आतिशबाजी से झुलसे और दमा मरीज पहुंचे जिला अस्पताल
Tue, 21 Oct 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आतिशबाजी के साथ दीपावली की रौनक चरम पर रही। पटाखे की आग के चपेट में आने से कुछ लोग झुलस गए तो कुछ दमा के मरीजों को पटाखे के धुएं से दिक्कत हुई। मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड के बेड मरीजों से फुल रहे। हालांकि पूर्व में तैयारियों के चलते मरीजों को समय से इलाज मिल गया।
जिला अस्पताल में सोमवार रात से ही पटाखे जलाने से सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव का असर देखने को मिला। शहर के बाजार निवासी अनिकेत सोमवार रात पटाखा जला रहा था। अनार पटाखे को बारूद उसके हाथ पर उतर आया। इससे उसका पूरा हाथ झुलस गया। आनन फानन उसको जिला अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उसका इलाज किया। ग्राम परतापुर निवासी महेश का आग की चपेट में आने से बायां हाथ झुलस गया। आनन फानन घायल को अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार सुबह गांव पौटाकलां निवासी हीराकली जो कि दमा की मरीज है, उनको पटाखे के धुएं से सांस लेने में दिक्कत हुई। उनको गंभीर स्थिति में मंगलवार सुबह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। दमा की मरीज हीराकली को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा। तबीयत खराब होने से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बेड भी फुल हो गए। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि पटाखे से जलने के जो भी मरीज आए उनको प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया। तीन से चार दमा के मरीजों को जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भी भर्ती कराया है।