फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज के पास पुलिया बनी, सड़ा पुलिया का काम अब भी धीमा

Mon, 24 Nov 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर शहर से सटे चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज के पास कराया जा रहा पुलिया निर्माण पूरा हो गया है। सड़ा पुलिया का निर्माण अब भी धीमी गति से चल रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जल निकासी की व्यवस्था सुधारे जाने के बाद विभाग ने निर्माण की गति तेज की है। सड़ा पुलिया की प्रगति अब भी संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

माधोटांडा–पीलीभीत मार्ग पर स्थित इन दोनों पुलिया का निर्माण जुलाई में शुरू हुआ था। शुरुआत से ही सड़ा पुलिया का काम सुस्त रहा, ऊपर से वैकल्पिक मार्ग भी जर्जर होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रतिदिन करीब पांच हजार लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके चलते पुलिया निर्माण में देरी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद विभाग ने सड़ा पुलिया पर कार्य दोबारा तेज कराया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसकी गति बढ़ाकर निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। चिरौंजी लाल कॉलेज के पास पुलिया का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इससे लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed