{"_id":"695c01f408cc17c54c0aca9b","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-151289-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धनाराघाट पर कराई साफ-सफाई, नहाने का स्थान किया चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धनाराघाट पर कराई साफ-सफाई, नहाने का स्थान किया चिह्नित
Mon, 05 Jan 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी के धनाराघाट पर अभियान में सफाई करते कर्मी- वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। धनाराघाट पर बसी रमनगरिया परिसर में सोमवार को विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई। लोक निर्माण विभाग ने नदी में नहाने का स्थान चिह्नित कर खूंटे लगवाए ताकि नदी में डुबकी लगाने वाले सुरक्षित स्नान कर सकेंगे।
शारदा नदी के धनाराघाट पर साधू-संतों के कल्पवास को लेकर रमनगरिया बसाई गई है। यहां पूरे महीने रूककर साधू, संत स्नान और भजन-कीर्तन करेंगे। रमनगरिया का एडीएम प्रसून द्विवेदी ने तीन जनवरी को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा था। साथ ही साधू-संतों से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। साधू-संतों ने परिसर और घाट की साफ-सफाई कराने, महिला श्रद्धालुओं के नहाने के बाद कपड़े बदलने के स्थान को बनवाने आदि की मांग की थी। एडीएम ने शीघ्र ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। सोमवार को परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इसमें विकास विभाग के कई सफाई कर्मचारी जुटे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने नदी में श्रद्धालुओं के नहाने का स्थान चिह्नित कर खूंटे लगवाए।